मुख्य सामग्री पर जाएँ
रविवार, 20 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Headlines

आचार्य अमर सिंह कौशल विकास केंद्र का शुभारंभ

मुख्य बिंदु
  • आचार्य अमर सिंह कौशल विकास केंद्र का आज श्री देवेंद्र धाम प्रांगण में शुभारंभ किया गया।
  • जिसका उद्घाटन शिक्षाविद बाल किशन सोनी एवं श्री देवेंद्र धाम ट्रस्ट की कार्यकारी अध्यक्ष रजनी वीरेंद्र डांगी ने किया।
  • इस अवसर पर संचालकर्ता ने कहा कि आज के इस युग में अकाउंट्स मैनेजमेंट हर व्यक्ति के लिए बहुत जरूरी है।
  • उसी को ध्यान में रखते हुए ट्रस्ट द्वारा कौशल विकास केंद्र में अकाउंट मैनेजमेट,टेली सॉफ्टवेयर एवं जीएसटी बेसिक आदि कोर्स सिखाए जाएंगे।
  • यह केन्द्र चाहे नौकरी करने वाले हो या फिर व्यवसाय करने वाला व्यक्ति ये सभी वर्गों के लिए एक मील का पत्थर साबित होगा।
  • जो व्यक्ति अपने स्किल को इस कोर्स के माध्यम से आगे बढ़ेगा, वह निश्चित रूप से अपने जीवन में सफलता एक पायदान चढ़ेगा।
WAf𝕏TGin🖨
आचार्य अमर सिंह कौशल विकास केंद्र का शुभारंभ

उदयपुर। आचार्य अमर सिंह कौशल विकास केंद्र का आज श्री देवेंद्र धाम प्रांगण में शुभारंभ किया गया। जिसका उद्घाटन शिक्षाविद बाल किशन सोनी एवं श्री देवेंद्र धाम ट्रस्ट की कार्यकारी अध्यक्ष रजनी वीरेंद्र डांगी ने किया।

इस अवसर पर संचालकर्ता ने कहा कि आज के इस युग में अकाउंट्स मैनेजमेंट हर व्यक्ति के लिए बहुत जरूरी है। उसी को ध्यान में रखते हुए ट्रस्ट द्वारा कौशल विकास केंद्र में अकाउंट मैनेजमेट,टेली सॉफ्टवेयर एवं जीएसटी बेसिक आदि कोर्स सिखाए जाएंगे। यह केन्द्र चाहे नौकरी करने वाले हो या फिर व्यवसाय करने वाला व्यक्ति ये सभी वर्गों के लिए एक मील का पत्थर साबित होगा।

जो व्यक्ति अपने स्किल को इस कोर्स के माध्यम से आगे बढ़ेगा, वह निश्चित रूप से अपने जीवन में सफलता एक पायदान चढ़ेगा। युवा एवं महिलाओं के लिए अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए ये कौशल विकास केंद्र एक सुनहरा अवसर लेकर आया है।

ये केंद्र श्री देवेंद्र धाम परिसर के वाचनालय परिसर में स्थापित किया गया है। ट्रस्ट से गणेश लाल गोखरू ,मान सिंह रांका, विजय सिंह छाजेड़ ,प्रकाश वर्डिया ,प्रकाश झगड़ावत, सुरेश बडाला,राकेश वर्डिया, राजेंद्र लोढ़ा, मुकेश चैधरी , संगीता वर्डिया आदि मौजूद थे।

कार्यक्रम का संचालन हिम्मत सिंह मेहता द्वारा किया गया।