मुख्य सामग्री पर जाएँ
रविवार, 27 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Headlines

उदयपुर ने जीती सीनियर चैम्पियनशिप-थांग था में शानदार प्रदर्शन

5 स्वर्ण सहित 12 पदक जीते

मुख्य बिंदु
  • हिण्डोन सिटी करौली में आयोजित तृतीय राज्यस्तरीय थांग था चैम्पियनशिप 2025 में उदयपुर की टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सीनियर चैम्पियनशिप का खिताब अपने नाम किया।
  • उदयपुर टीम ने कुल 12 पदक जीते, जिनमें 5 स्वर्ण, 3 रजत और 4 कांस्य पदक शामिल हैं।
  • खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर जिले का नाम गौरवान्वित किया।
  • टीम को कोच हरीश कुमार सांवरिया के मार्गदर्शन में तैयार किया गया।
  • उन्होंने बताया कि खिलाड़ियों ने कड़ी मेहनत और अनुशासन के बल पर यह उपलब्धि हासिल की है।
WAf𝕏TGin✉🖨
उदयपुर ने जीती सीनियर चैम्पियनशिप-थांग था में शानदार प्रदर्शन

उदयपुर। हिण्डोन सिटी करौली में आयोजित तृतीय राज्यस्तरीय थांग था चैम्पियनशिप 2025 में उदयपुर की टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सीनियर चैम्पियनशिप का खिताब अपने नाम किया।

उदयपुर टीम ने कुल 12 पदक जीते, जिनमें 5 स्वर्ण, 3 रजत और 4 कांस्य पदक शामिल हैं। खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर जिले का नाम गौरवान्वित किया।

टीम को कोच हरीश कुमार सांवरिया के मार्गदर्शन में तैयार किया गया। उन्होंने बताया कि खिलाड़ियों ने कड़ी मेहनत और अनुशासन के बल पर यह उपलब्धि हासिल की है।

पदक विजेता खिलाड़ियों में सब जूनियर वर्ग में साकेत सांवरिया (33 किलो भार वर्ग) में स्वर्ण पदक,जूनियर वर्ग में हेमंत सालवी (56 किलो भार वर्ग) रजत पदक, दक्ष खनिवाल (66 किलो भार वर्ग) रजत पदक,सीनियर पुरुष वर्ग में विकास सालवी (45 किलो भार वर्ग) स्वर्ण पदक, यश गमेती (50 किलो भार वर्ग) रजत पदक,चेतन मेहता (60 किलो भार वर्ग) कांस्य पदक,अभिजय गर्ग (66 किलो भार वर्ग) कांस्य पदक,मनीष सालवी (70 किलो भार वर्ग) स्वर्ण पदक,शिवांश पालीवाल (75 किलो भार वर्ग) स्वर्ण पदक,महेश सोनवाल (80 किलो भार वर्ग) कांस्य पदक, सीनियर महिला वर्ग में डिम्पल जैन (50 किलो भार वर्ग) कांस्य पदक,पूजा मेघवाल (60 किलो भार वर्ग) स्वर्ण पदक जीतें। इस शानदार प्रदर्शन से उदयपुर जिले का नाम एक बार फिर राज्य स्तर पर रोशन हुआ है।