मुख्य सामग्री पर जाएँ
गुरुवार, 24 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Headlines

राष्ट्रपति के चुनाव के लिए श्रीलंका में कल मतदान

श्रीलंका में सातवें कार्यकारी राष्ट्रपति के चुनाव के लिए कल मतदान होगा। कुल 35 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।

WAf𝕏TGin🖨
राष्ट्रपति के चुनाव के लिए श्रीलंका में कल मतदान

श्रीलंका में सातवें कार्यकारी राष्ट्रपति के चुनाव के लिए कल मतदान होगा। कुल 35 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। लगभग एक करोड़ साठ लाख लोग अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। मुख्य मुकाबला पूर्व रक्षा सचिव गोतबया राजपक्षे और मंत्री सजित प्रेमदासा के बीच है। यह देश के इतिहास में पहली बार है कि मौजूदा राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री चुनाव नहीं लड़ रहे हैं। मतगणना मतदान समाप्त होने के बाद शुरू होगी और रविवार तक परिणाम आने की उम्मीद है।