मुख्य सामग्री पर जाएँ
मंगलवार, 29 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Headlines

स्वस्थ हुए रोगियों की संख्या लगभग 5 लाख, यह संख्या सक्रिय मामलों से 2.31 लाख से अधिक

नीति गोपेंद्र भट्ट

मुख्य बिंदु
  • नई दिल्ली, केन्द्र और राज्य सरकारों ने कई अग्रसक्रिय, नियोजित तथा समन्वित उपायों से कोविड-19 के नियंत्रण और रोकथाम का काम किया है।
  • कंटेनमेंट जोन में कारगर अमल, सर्विलांस गतिविधियों में तेजी, समय पर निदान और कोविड-19 के मामलों के प्रबंधन के लिए प्रभावी नैदानिक प्रबंधन से अब तक स्वस्थ हुए रोगियों की संख्या 5 लाख से अधिक हो गई है।
  • अब तक कोविड-19 के 5,15,385 रोगी ठीक हो गए हैं और उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।
  • ठीक हुए रोगियों की संख्या कोविड-19 के सक्रिय मामलों से 2,31,978 अधिक है।
  • ठीक हुए रोगियों और सक्रिय मामलों के बीच बढ़ते अंतर के साथ ही रिकवरी दर बढ़कर 62.
  • पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 19,870 मरीज स्वस्थ हुए और इन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
WAf𝕏TGin✉🖨
स्वस्थ हुए रोगियों की संख्या लगभग 5 लाख, यह संख्या सक्रिय मामलों से 2.31 लाख से अधिक

नई दिल्ली, केन्द्र और राज्य सरकारों ने कई अग्रसक्रिय, नियोजित तथा समन्वित उपायों से कोविड-19 के नियंत्रण और रोकथाम का काम किया है। कंटेनमेंट जोन में कारगर अमल, सर्विलांस गतिविधियों में तेजी, समय पर निदान और कोविड-19 के मामलों के प्रबंधन के लिए प्रभावी नैदानिक प्रबंधन से अब तक स्वस्थ हुए रोगियों की संख्या 5 लाख से अधिक हो गई है। अब तक कोविड-19 के 5,15,385 रोगी ठीक हो गए हैं और उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। ठीक हुए रोगियों की संख्या कोविड-19 के सक्रिय मामलों से 2,31,978 अधिक है।

ठीक हुए रोगियों और सक्रिय मामलों के बीच बढ़ते अंतर के साथ ही रिकवरी दर बढ़कर 62.78 प्रतिशत हो गई है। पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 19,870 मरीज स्वस्थ हुए और इन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

इस समय देश में 2,83,407 सक्रिय मामले हैं, जिनका केन्द्र और राज्य सरकारों के अस्पतालों में उपचार किया जा रहा है। उपचार वाले मरीजों में गंभीर मामले, पूर्व लक्षण के मरीजों और मध्यम लक्षण वाले मरीजों को घर में पृथकवास में रखा गया है।

हाल ही में एक नीतिगत परिवर्तन में सभी रजिस्टर प्रैक्टिशनरों को कोविड-19 की जांच के सिफारिश के लिए अधिकृत किया गया है। रैपिड एंटिजेन प्वाइंड ऑफ केयर जांच के साथ आरटी-पीसीआर ने देश में कोविड-19 की जांच संख्या में काफी बढ़ोतरी हुई है। अब तक 1,13,07,002 नमूनों की जांच की गई है। ये जांच सरकारी और निजी प्रयोगशालाओं में की गई। इस समय आईसीएमआर की नैदानिक जांच नेटवर्क के अंतर्गत देश में 1180 प्रयोगशालाएं हैं। इनमें सरकारी 841 और निजी 339 प्रयोगशालाएं हैं। प्रतिदिन जांच में लगातार वृद्धि हो रही है। कल 2,82,511 नमूनों की जांच की गई। आज की स्थिति में प्रति 10 लाख जांच के अनुसार 8,193 जांच की गई।

रीयल टाइम आरटी-पीसीआर आधारित जांच प्रयोगशालायें 620 हैं जिनमें 386 सरकारी और 234 निजी शामिल हैं।

    ट्रु नेट आधारित जांच प्रयोगशालायें 463 हैं जिनमें 420 सरकारी और 43 निजी हैं।

    सीबीएनएएटी आधारित जांच प्रयोगशालायें 97 हैं जिनमें 35 सरकारी और 62 निजी हैं।

     कोविड-19 से संबंधित तकनीकी मुद्दों पर सभी प्रामाणिक और अद्यतन जानकारी के लिए, दिशा-निर्देश और सलाह नियमित रूप से देखें: https://www.mohfw.gov.in/ और @MoHFW_INDIA।

कोविड-19 से संबंधित तकनीकी प्रश्न [email protected] और @CovidIndiaSeva पर [email protected] और अन्य प्रश्नों के लिए भेजे जा सकते हैं।

कोविड-19 पर किसी भी प्रश्न के मामले में, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के हेल्पलाइन नंबर: + 91-11-23978046 या 1075 (टोल-फ्री) पर कॉल करें।

      कोविड-19 पर राज्यों / केंद्रशासित प्रदेशों के हेल्पलाइन नंबरों की सूची https://www.mohfw.gov.in/pdf/coronvavirushelplinenumber.pdf पर भी उपलब्ध है।

****