मुख्य सामग्री पर जाएँ
मंगलवार, 22 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Entertainment

बेट्टी कपाड़िया का निधन

अभिनेत्री डिंपल कपाड़िया की मां बेट्टी कपाड़िया (80 वर्ष) का शनिवार की रात को निधन हो गया। वह सांस लेने में दिक्कत की समस्या के चलते मुंबई के खार इलाके

WAf𝕏TGin🖨
बेट्टी कपाड़िया का निधन

मुंबई । अभिनेत्री डिंपल कपाड़िया की मां बेट्टी कपाड़िया (80 वर्ष) का शनिवार की रात को निधन हो गया।

वह सांस लेने में दिक्कत की समस्या के चलते मुंबई के खार इलाके के हिंदुजा अस्पताल में लगभग तीन हफ्ते से भर्ती थीं।

शनिवार रात को डिंपल कपाड़िया अपनी बेटी ट्विंकल, दामाद अक्षय कुमार, अपनी बहन और दिवंगत अभिनेत्री सिंपल कपाड़िया के बेटे करण कपाड़िया संग अस्पताल के बाहर नजर आई।

हाल ही में, बेट्टी ने महाराष्ट्र के शिल्लिम के एक रिजॉर्ट में अपने परिवार के साथ अपना 80वां जन्मदिन मनाया था। परिवार के सदस्यों ने रविवार की सुबह अंतिम संस्कार किया।