मुख्य सामग्री पर जाएँ
शनिवार, 26 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Entertainment

प्रकाश झा से मुलाकात: राजस्थान में फिल्म पर्यटन और शूटिंग को बढ़ावा देने की दिशा में हनु रोज की पहल

राजस्थान जितना हमारा है, उतना ही देश के हर फिल्मकार का भी है

मुख्य बिंदु
  • जयपुर: प्रसिद्ध फिल्म निर्देशक, निर्माता और पटकथा लेखक प्रकाश झा इन दिनों जयपुर में अपनी आगामी वेब सीरीज़ की शूटिंग कर रहे हैं।
  • सामाजिक और समसामयिक विषयों को सिनेमा के माध्यम से प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए पहचाने जाने वाले प्रकाश झा ‘गंगाजल’, ‘राजनीति’, ‘सत्याग्रह’ जैसी चर्चित फिल्मों तथा लोकप्रिय वेब सीरीज़ ‘आश्रम’ के लिए भी जाने जाते हैं।
  • राजस्थान में फिल्म शूटिंग और फिल्म पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जयपुर इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (JIFF) के फाउंडर डायरेक्टर हनु रोज ने प्रसिद्ध फिल्ममेकर प्रकाश झा से शूटिंग के दौरान मुलाकात की।
  • इस दौरान राजस्थान में फिल्मों की शूटिंग, स्थानीय प्रतिभाओं को अवसर देने तथा राज्य के ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और प्राकृतिक स्थलों को फिल्म पर्यटन (Film Tourism) से जोड़ने की संभावनाओं पर चर्चा हुई।
  • प्रकाश झा की वर्तमान शूटिंग मानसरोवर, कुकस, मालवीय नगर सहित जयपुर के विभिन्न क्षेत्रों में की जा रही है।
WAf𝕏TGin✉🖨
प्रकाश झा से मुलाकात: राजस्थान में फिल्म पर्यटन और शूटिंग को बढ़ावा देने की दिशा में हनु रोज की पहल

जयपुर: प्रसिद्ध फिल्म निर्देशक, निर्माता और पटकथा लेखक प्रकाश झा इन दिनों जयपुर में अपनी आगामी वेब सीरीज़ की शूटिंग कर रहे हैं। सामाजिक और समसामयिक विषयों को सिनेमा के माध्यम से प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए पहचाने जाने वाले प्रकाश झा ‘गंगाजल’, ‘राजनीति’, ‘सत्याग्रह’ जैसी चर्चित फिल्मों तथा लोकप्रिय वेब सीरीज़ ‘आश्रम’ के लिए भी जाने जाते हैं।

राजस्थान में फिल्म शूटिंग और फिल्म पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जयपुर इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (JIFF) के फाउंडर डायरेक्टर हनु रोज ने प्रसिद्ध फिल्ममेकर प्रकाश झा से शूटिंग के दौरान मुलाकात की।

इस दौरान राजस्थान में फिल्मों की शूटिंग, स्थानीय प्रतिभाओं को अवसर देने तथा राज्य के ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और प्राकृतिक स्थलों को फिल्म पर्यटन (Film Tourism) से जोड़ने की संभावनाओं पर चर्चा हुई।

प्रकाश झा की वर्तमान शूटिंग मानसरोवर, कुकस, मालवीय नगर सहित जयपुर के विभिन्न क्षेत्रों में की जा रही है। राजस्थान की विविध लोकेशन्स लंबे समय से फिल्म निर्माताओं के लिए आकर्षण का केंद्र रही हैं और ऐसी शूटिंग गतिविधियां स्थानीय कलाकारों, तकनीशियनों, होटल, परिवहन तथा अन्य पर्यटन व्यवसायों के लिए रोजगार और आर्थिक अवसर पैदा करती हैं।

हनु रोज ने कहा कि उनका उद्देश्य राजस्थान को फिल्म शूटिंग, फिल्म फेस्टिवल, फिल्म मार्केट और अंतरराष्ट्रीय सिनेमा गतिविधियों के माध्यम से देश और दुनिया के फिल्म मानचित्र पर और मजबूती से स्थापित करना है। उनका मानना है कि राजस्थान की कला, संस्कृति, विरासत और लोकेशन्स को सिनेमा से जोड़कर राज्य में फिल्म पर्यटन की नई संभावनाएं विकसित की जा सकती हैं।

उन्होंने कहा कि राजस्थान जितना हमारा है, उतना ही देश के हर फिल्मकार का भी है, और फिल्म निर्माताओं को यहां शूटिंग के लिए बेहतर माहौल एवं सहयोग उपलब्ध कराना प्रदेश के पर्यटन और रचनात्मक अर्थव्यवस्था के लिए महत्वपूर्ण है।