मुख्य सामग्री पर जाएँ
गुरुवार, 12 नवंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Entertainment

सलीम-सुलेमान पर लगाया गाना चोरी करने का आरोप पाकिस्तानी सिंगर ने

पाकिस्तानी पॉप गायक फरहान सईद ने आरोप लगाया है कि सलीम-सुलेमान ने उनके 2014 के गाने “रोइयां” की “नकल” की है। भारतीय संगीतकारों ने इस दावे को

WAf𝕏TGin✉🖨
सलीम-सुलेमान पर लगाया गाना चोरी करने का आरोप पाकिस्तानी सिंगर ने

मुंबई। पाकिस्तानी पॉप गायक फरहान सईद ने आरोप लगाया है कि सलीम-सुलेमान ने उनके 2014 के गाने “रोइयां” की “नकल” की है।

भारतीय संगीतकारों ने इस दावे को गलत बताया और कहा कि नए गाने से उसकी समानता एक “संयोग” है। फरहान ने शनिवार को ट्वीटर पर इस बात के लिए आलोचना की कि नए “हारेयां” गाने में उनके काम की चोरी की गई है।

उन्होंने लिखा कि किसी ने मुझे सलीम मर्चेंट का गाना ‘हारेयां’ भेजा है, जो पूरी तरह मेरे गाने ‘रोइयां’ की नकल है। मुझे आश्चर्य है कि किसी का काम चुराकर भी उनके पास खुद को कलाकार कहने की हिम्मत है।