मुख्य सामग्री पर जाएँ
बुधवार, 4 नवंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Entertainment

मनीष मुंद्रा निर्देशन में रखेंगे कदम

न्यूटन और मसान जैसी कई बेहतरीन फिल्मों का निर्माण करने वाले मुंबई स्थित दृश्यम फिल्म्स के संस्थापक-निर्माता मनीष मुंद्रा अब सच्ची घटनाओं से प्रेरित एक फिल्म

WAf𝕏TGin✉🖨
मनीष मुंद्रा निर्देशन में रखेंगे कदम

मुंबई । न्यूटन और मसान जैसी कई बेहतरीन फिल्मों का निर्माण करने वाले मुंबई स्थित दृश्यम फिल्म्स के संस्थापक-निर्माता मनीष मुंद्रा अब सच्ची घटनाओं से प्रेरित एक फिल्म का निर्देशन करने वाले हैं।

मुंद्रा ने कहा, मैंने कई सालों से अपनी खुद की फिल्म को निर्देशत करने का सपना संजोया था। मुझे बस एक अच्छी कहानी की तलाश थी।

उन्होंने आगे कहा, मैंने एक ऐसे ही बहादुर भारतीय की कहानी का अनुसरण किया जो कई मुश्किल हालातों से होकर गुजरा और इसके बाद न्याय पाने के लिए राजनीति, कानून और न्यायपालिका के जहरीले नेटवर्क से संघर्ष किया।

मनीष ने आगे यह भी कहा, यह कहानी मुझे इतनी अच्छी लगी कि मैंने उसी समय फैसला किया कि मुझे इस महत्वपूर्ण विषय पर फिल्म बनानी है और इसे दुनिया की नजरों में लाना है।