मुख्य सामग्री पर जाएँ
बुधवार, 23 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Entertainment

दोबारा आई ईशा और भरत के घर बच्ची

अभिनेत्री ईशा देओल और उनके पति भरत तख्तानी के घर दोबारा एक प्यारी सी बच्ची ने जन्म लिया। दोनों ने बच्ची का नाम मिराया रखा।

WAf𝕏TGin🖨
दोबारा आई ईशा और भरत के घर बच्ची

मुंबई । अभिनेत्री ईशा देओल और उनके पति भरत तख्तानी के घर दोबारा एक प्यारी सी बच्ची ने जन्म लिया।

दोनों ने बच्ची का नाम मिराया रखा। ईशा ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा : ‘‘हमारे घर में आपका स्वागत है।

बेबी गर्ल मिराया तख्तानी। 10 जून, 2019 को पैदा हुई।

बड़ी बहन राध्या। गर्वित माता-पिता ईशा और भरत।’ इस तस्वीर के कैप्शन में ईशा ने लिखा : ‘‘आपके प्यार और आशीर्वाद के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद।’ दिग्गज अभिनेता धमेंद्र और अभिनेत्री हेमा मालिनी की बेटी ईशा ने साल 2012 के जून में भरत से शादी की थी।