मुख्य सामग्री पर जाएँ
सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 उदयपुर · 29°C
Entertainment

मानवीय संवेदनाओं को उजागर करती शॉर्ट फिल्म 'मेरा वाला अलग है'

मुख्य बिंदु
  • मित्रवृन्दा प्रोडक्शन हाउस की शॉर्ट फिल्म 'मेरा वाला अलग है' यूट्यूब चैनल पर लॉन्च कर दी गई है।
  • लगभग अठारह मिनट की इस शॉर्ट फिल्म में भावनाओं, रिश्तों और यथार्थ का गहरा चित्रण किया गया है।
  • फिल्म का निर्माण बबिता सहगल और मयूर पटेल ने किया है, जबकि इसका निर्देशन और लेखन नितीश कुमार ने किया है।
  • सह निर्माता हर्षिका कोटिलिंगल है।
  • यह फिल्म निर्देशक नितीश कुमार के करियर की दूसरी निर्देशित फिल्म है।
  • इससे पहले वे अभिनय के क्षेत्र में भी सक्रिय रहे हैं और अब निर्देशन के माध्यम से अपनी रचनात्मकता को एक नई दिशा दे रहे हैं।
WAf𝕏TGin✉🖨
मानवीय संवेदनाओं को उजागर करती शॉर्ट फिल्म 'मेरा वाला अलग है'

मित्रवृन्दा प्रोडक्शन हाउस की शॉर्ट फिल्म 'मेरा वाला अलग है' यूट्यूब चैनल पर लॉन्च कर दी गई है। लगभग अठारह मिनट की इस शॉर्ट फिल्म में भावनाओं, रिश्तों और यथार्थ का गहरा चित्रण किया गया है।

फिल्म का निर्माण बबिता सहगल और मयूर पटेल ने किया है, जबकि इसका निर्देशन और लेखन नितीश कुमार ने किया है। सह निर्माता हर्षिका कोटिलिंगल है।

यह फिल्म निर्देशक नितीश कुमार के करियर की दूसरी निर्देशित फिल्म है। इससे पहले वे अभिनय के क्षेत्र में भी सक्रिय रहे हैं और अब निर्देशन के माध्यम से अपनी रचनात्मकता को एक नई दिशा दे रहे हैं।

इस फिल्म की मुख्य भूमिकाओं में विशाल के, उर्मिला पाल और मुदित भारद्वाज नजर आते हैं, जिन्होंने अपने अभिनय से कहानी को जीवंत बना दिया है। फिल्म 'मेरा वाला अलग है' एक ऐसी कथा प्रस्तुत करती है, जो आज के युवा वर्ग, विशेषकर युवतियों के जीवन से गहराई से जुड़ी हुई है।

यह कहानी उन लड़कियों की मनःस्थिति को दर्शाती है, जो प्रेम और भावनाओं में बहकर वास्तविकता को नजरअंदाज कर देती हैं और ऐसे जाल में फंस जाती हैं, जहां से बाहर निकलना अत्यंत कठिन हो जाता है।

फिल्म इस बात पर जोर देती है कि जीवन के महत्वपूर्ण निर्णय भावनाओं के बजाय समझदारी और विवेक से लेने चाहिए। इस फिल्म के माध्यम से मित्रवृन्दा प्रोडक्शन हाउस ने यह साबित किया है कि सीमित समय में भी एक प्रभावशाली और विचारोत्तेजक कहानी प्रस्तुत की जा सकती है।

यह शॉर्ट फिल्म न केवल दर्शकों का मनोरंजन करती है, बल्कि उन्हें सोचने पर भी मजबूर करती है। अंततः, 'मेरा वाला अलग है' एक ऐसी प्रस्तुति है, जो भावनाओं, यथार्थ और सामाजिक चेतना का सुंदर संगम है।

यह फिल्म विशेष रूप से युवाओं के लिए एक आईना है, जो उन्हें अपने निर्णयों के प्रति सजग रहने की प्रेरणा देती है।