मुख्य सामग्री पर जाएँ
सोमवार, 21 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Entertainment

Country Club ने मनाया “डार्लिंग्स डे आउट – प्यार का त्योहार”

मुख्य बिंदु
  • मुंबई, Country Club द्वारा आयोजित “डार्लिंग्स डे आउट – प्यार का त्योहार” कार्यक्रम बेहद सफल रहा।
  • इस खास आयोजन में कपल्स, परिवार और दोस्तों ने एक साथ मिलकर प्यार के हर रूप का जश्न मनाया।
  • कार्यक्रम का आयोजन कंट्री क्लब, वीरा देसाई, अंधेरी वेस्ट, मुंबई में किया गया।
  • इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में कंट्री क्लब के चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर Rajeev Reddy उपस्थित रहे।
  • उनके साथ विशेष अतिथियों में रहिला रहमान, दिलीप सेन, संजय भूषण पटियाला, अन्नू कश्यप, इंद्राणी तालुकदार, ताहिर कमाल खान, अरुण सिंह, रोशन सिंह और अरविंद सिंह ने भी शिरकत की।
  • अपने संबोधन में राजीव रेड्डी ने कहा, “कंट्री क्लब में हमारा उद्देश्य हमेशा अविस्मरणीय अनुभव प्रदान करना और बेमिसाल लग्ज़री व एक्सक्लूसिविटी देना रहा है।
WAf𝕏TGin🖨
Country Club ने मनाया “डार्लिंग्स डे आउट – प्यार का त्योहार”

 

मुंबई, Country Club द्वारा आयोजित “डार्लिंग्स डे आउट – प्यार का त्योहार” कार्यक्रम बेहद सफल रहा। इस खास आयोजन में कपल्स, परिवार और दोस्तों ने एक साथ मिलकर प्यार के हर रूप का जश्न मनाया। कार्यक्रम का आयोजन कंट्री क्लब, वीरा देसाई, अंधेरी वेस्ट, मुंबई में किया गया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में कंट्री क्लब के चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर Rajeev Reddy उपस्थित रहे। उनके साथ विशेष अतिथियों में रहिला रहमान, दिलीप सेन, संजय भूषण पटियाला, अन्नू कश्यप, इंद्राणी तालुकदार, ताहिर कमाल खान, अरुण सिंह, रोशन सिंह और अरविंद सिंह ने भी शिरकत की।

अपने संबोधन में राजीव रेड्डी ने कहा, “कंट्री क्लब में हमारा उद्देश्य हमेशा अविस्मरणीय अनुभव प्रदान करना और बेमिसाल लग्ज़री व एक्सक्लूसिविटी देना रहा है। हम अपने सदस्यों और मेहमानों के साथ ऐसे कई खास पलों का जश्न मनाने के लिए उत्सुक हैं।”

कार्यक्रम में लाइव म्यूज़िक, डीजे नाइट, ऊर्जावान डांस परफॉर्मेंस और खास मॉडल्स का आकर्षक रैंप वॉक मुख्य आकर्षण रहे। मेहमानों ने इंटरैक्टिव कपल एवं फैमिली सेगमेंट, “लव ऑनर्स” और ऑन-स्टेज अवॉर्ड सेरेमनी का आनंद लिया। विजेताओं को 2 दिन/3 रात पटाया में ठहरने जैसे लग्ज़री पुरस्कार भी प्रदान किए गए।

यह आयोजन कम्युनिटी स्पिरिट को बढ़ावा देने और हर प्रकार के प्रेम का उत्सव मनाने की कंट्री क्लब की प्रतिबद्धता का सशक्त उदाहरण रहा।