'Belonging : A Journey of Love' की चर्चा पुरे विश्व में हो रही है। श्रीमती सोनिया गांधी जी ने अपनी किताब 'बिलॉन्गिंग : अ जर्नी ऑफ लव' में अपने अतीत को बहुत ही सहज व सरल ढंग से रेखांकित किया है।
कुछ यादों को फिर से याद करना मुश्किल होता है, लेकिन हर कहानी को सुनाया जाना चाहिए। श्रीमती सोनिया गांधी जी के संस्मरण, 'बिलॉन्गिंग : अ जर्नी ऑफ लव' को एक दिल छू लेने वाली झलक के रुप में दुनिया देख रही है।
गांधी-नेहरू परिवार भले ही सत्ता से दूर हो, लेकिन ऐतिहासिक कारणों की वजह से उसे देश के पहले राजनीतिक परिवार का दर्जा हासिल है। अतीत को देखने और समझने का हर व्यक्ति का अपना नजरिया होता है।
श्रीमती सोनिया गांधी जी की किताब को लेकर भी लोगों की राय अलग-अलग हो सकती है। 9 दिसंबर को उनका 81वां जन्मदिन है।
इससे ठीक पहले उनकी किताब पर जिस तरह चर्चाएं तेज हुई हैं और इसके जरिए नया राजनीतिक नैरेटिव गढ़ा जा रहा है, उसे देखते हुए कहा जा सकता है कि यह उनके लिए जन्मदिन का सबसे बड़ा तोहफा है।
