मुख्य सामग्री पर जाएँ
गुरुवार, 19 नवंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Entertainment

25 साल बाद फिर जीवंत होगा ‘कभी खुशी कभी गम’ का रायचंद हाउस

25 साल बाद फिर जीवंत होगा ‘कभी खुशी कभी गम’ का रायचंद हाउस, एयरबीएनबी पर मिलेगा प्रशंसकों को खास अनुभव

WAf𝕏TGin✉🖨
25 साल बाद फिर जीवंत होगा ‘कभी खुशी कभी गम’ का रायचंद हाउस


फिल्म ‘कभी खुशी कभी गम’ (K3G) के 25 साल पूरे होने के मौके पर एयरबीएनबी प्रशंसकों को बॉलीवुड के सबसे पसंदीदा घरों में से एक में वक्त बिताने का मौका दे रही है। करण, पू और रोहन ने पहली बार इस घर के दरवाजे अपने प्रशंसकों के लिए खोले हैं।

-   पहली बार, प्रशंसकों को नए रूप में तैयार किए गए रायचंद हाउस के अंदर जाने का मौका मिलेगा। इस अनुभव के माध्यम से फिल्म ‘कभी खुशी कभी गम’ की खूबसूरत दुनिया को जीवंत किया जाएगा। 25 साल पहले रिलीज हुई इस फिल्म ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई थी।

-   भव्य सीढ़ियों और फैमिली स्टडी से लेकर ‘पू’ की मशहूर अलमारी तक, दो घंटे का यह खास एक्सपीरियंस चुनिंदा मेहमानों को फिल्म के कुछ यादगार पलों को फिर से जीने का मौका देगा।

-   सिर्फ 180 लोगों को यह अनुभव पाने का मौका मिलेगा। इसके लिए 23 नवंबर, 2026 को दोपहर 12 बजे से airbnb.com/k3g पर बुकिंग रिक्वेस्ट की जा सकेगी। रायचंद हाउस 1 से 6 दिसंबर, 2026 तक मुंबई में मेहमानों का स्वागत करेगा।

 

मुंबई, भारत – 19 नवंबर, 2026: क्या हो अगर आपको रायचंद परिवार की भव्य सीढ़ियों से नीचे उतरने, ‘पू’ की शानदार अलमारी की दुनिया को करीब से देखने और उस फैमिली स्टडी को एक्सप्लोर करने का मौका मिले, जो बॉलीवुड के कुछ सबसे यादगार पलों की गवाह रही है? ‘कभी खुशी कभी गम’ (K3G) के जरिये दर्शकों को रायचंद परिवार से रूबरू हुए 25 साल हो चुके हैं। अब एयरबीएनबी ने सपने जैसे लगने वाले इस अनुभव को हकीकत में बदलने की तैयारी की है।

फिल्म की 25वीं वर्षगांठ के मौके पर एयरबीएनबी ने मुंबई में मशहूर रायचंद हाउस को नए रूप में तैयार कर उसकी दुनिया को जीवंत किया है। ‘एट होम विद द रायचंद्स’ (‘At Home with the Raichands’) के नाम से यह खास अनुभव केवल एयरबीएनबी पर उपलब्ध होगा। इसकी मेजबानी फिल्म निर्माता करण जौहर करेंगे, जिन्होंने पू, रोहन रायचंद और K3G की इस बेहद पसंद की जाने वाली दुनिया को रचा था।

भारतीय सिनेमा को कई यादगार किरदार, संवाद और फैशन के मशहूर अंदाज देने वाली इस फिल्म में रायचंद हाउस की अपनी एक अलग ही दुनिया थी। इसी घर में एक पारिवारिक ड्रामा देखने को मिला, भव्य अंदाज में एंट्री हुई, ‘पू’ ने अपने शानदार लुक्स से सबका ध्यान खींचा और रोहन ने अपने आकर्षक अंदाज से लोगों का दिल जीता। अब प्रशंसकों को पर्दे से बाहर निकलकर इस दुनिया को करीब से देखने और एक्सप्लोर करने का मौका मिलेगा। इस अनुभव में पुरानी यादें, फैशन, परिवार, थोड़ा ड्रामा और बॉलीवुड स्टार जैसा अंदाज दिखाने के ढेरों मौके मिलेंगे।

फिल्म के साथ बड़े हुए, इसके डायलॉग दोहराने और इसके यादगार पलों को फिर से जीने वाले प्रशंसकों के लिए ‘एट होम विद द रायचंद्स’ एक्सपीरियंस फिल्म से दोबारा जुड़ने का एक बिल्कुल नया अनुभव होगा। 1 से 6 दिसंबर के बीच इस खास एक्सपीरियंस के लिए केवल 180 स्पॉट उपलब्ध हैं। ऐसे में कोई प्रशंसक रायचंद परिवार की ओर से मिले इस खास आमंत्रण को चूकना नहीं चाहेगा।

25 साल के इंतजार के बाद तैयार हुआ एक खास घर

दो घंटे के इस खास अनुभव के दौरान यहां आने वाले मेहमान पूरे घर को एक्सप्लोर कर सकेंगे, फिल्म के यादगार पलों को फिर से जी सकेंगे और कुछ ऐसी खास चीजें भी देख सकेंगे, जिनकी उन्होंने अब तक केवल कल्पना की होगी। शानदार रायचंद हाउस, घर के सबसे खास हिस्सों से परिचित कराने वाला एक इमर्सिव ऑडियो टूर और जाहिर तौर पर ‘पू’ की अपनी खास दुनिया को करीब से देखने का मौका इस एक्सपीरियंस का हिस्सा है।

‘कभी खुशी कभी गम’ फिल्म के निर्माता एवं निर्देशक करण जौहर ने कहा, “जब मैं ‘कभी खुशी कभी गम’ के बारे में सोचता हूं, तो मुझे एक ऐसी दुनिया बनाने की खुशी याद आती है, जो भले ही वास्तविकता से कहीं बड़ी (लार्जर दैन लाइफ) लगती थी, लेकिन उस दुनिया की भावनाएं लोगों के लिए बेहद जानी-पहचानी थीं। यह परिवार, अपनापन, रिश्तों और घर के मायने समझाने वाली फिल्म थी। बहुत से लोग हैं, जिन्होंने इस फिल्म को 25 साल पहले रिलीज के समय देखा था। आज एक पूरी नई पीढ़ी इसके डायलॉग बोल रही है, इसके लुक्स को फिर से अपना रही है और इसके किरदारों से प्यार कर रही है। एयरबीएनबी के साथ रायचंद हाउस को फिर से जीवंत होते देखना और लोगों को उस दुनिया में खुद घूमने का मौका देना मेरे लिए बेहद खास है। इतने सालों तक हम सभी ने इस पल की सिर्फ कल्पना ही की है। मैं बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं कि प्रशंसक इस अनुभव का हिस्सा बनें।”

रोहन रायचंद का किरदार निभाने वाले ऋतिक रोशन ने कहा, “रोहन उन शुरुआती और खास किरदारों में से है, जिसे मैंने पर्दे पर निभाया। 25 साल बाद ‘कभी खुशी कभी गम’ की टीम से दोबारा जुड़ना मेरे लिए कई पुरानी यादें ताजा करने वाला अनुभव रहा। रायचंद हाउस को फिर से उसी अंदाज में तैयार होते देखना और यह जानना कि प्रशंसकों को खुद उस दुनिया में घूमने का मौका मिलेगा, फिल्म की वर्षगांठ मनाने का सबसे अच्छा तरीका है। मुझे उम्मीद है कि प्रशंसक भी उस दुनिया का हिस्सा बनकर उतना ही आनंद लेंगे, जितना हमें इसे जीवंत करने में आया।”

मशहूर पूजा (पू) का किरदार निभाने वाली करीना कपूर खान ने कहा, “पू पिछले 25 सालों से मेरी जिंदगी का हिस्सा रही है और मुझे यह देखकर बहुत अच्छा लगता है कि आज भी वह नई पीढ़ी के बीच उतनी ही लोकप्रिय है। उसका अपना स्टाइल था, अपनी अलग भाषा थी और सबसे खास बात यह थी कि उसे कभी किसी की मंजूरी की जरूरत नहीं पड़ी। अब एयरबीएनबी के साथ प्रशंसकों को उसकी दुनिया में कदम रखने, उसकी अलमारी को देखने और उन खास खूबियों को करीब से अनुभव करने का मौका मिलेगा, जिन्होंने उसे इतना मशहूर बनाया। यह अनुभव K3G की उन सभी खूबियों का बहुत मजेदार जश्न है, जिन्हें लोग पसंद करते हैं। मुझे लगता है कि ‘पू’ इस अनुभव को 10 में से 10 नंबर देगी!”

क्या है यह खास एक्सपीरियंस: रायचंद हाउस की ओर से आपको खास निमंत्रण

‘एट होम विद द रायचंद्स’ एक्सपीरियंस के दौरान मेहमानों को कई खास चीजों का हिस्सा बनने का मौका मिलेगा:

-   रोहन का एंट्री टेस्ट पास करें: रायचंद हाउस में कदम रखने से पहले आपको मशहूर टंग ट्विस्टर बोलकर साबित करना होगा कि आप रायचंद परिवार का हिस्सा बनने के काबिल हैं। आखिर इस परिवार में किसी को भी यूं ही तो कदम नहीं रखने दिया जा सकता!

-   रायचंद परिवार के ग्रैंड वेलकम का आनंद लें: रायचंद परिवार के खास अंदाज में आपका स्वागत किया जाएगा। भव्य सीढ़ियां, शानदार इंटीरियर और K3G की खास शाही भव्यता आपके इंतजार में है।

-   फिल्म के 25 साल के यादगार पलों को फिर से जिएं: एक खास ऑडियो टूर के जरिये पूरे घर को एक्सप्लोर करें और फिल्म के यादगार पलों को करीब से महसूस करें। भव्य लिविंग रूम से लेकर फैमिली स्टडी तक, ‘पू’ के मशहूर नखरे और रोहन के सहज आकर्षण से जुड़े घर के हर कोने की अपनी एक कहानी है, जिससे K3G के प्रशंसक जुड़ाव महसूस करेंगे।

-   ‘पू’ की शानदार दुनिया में कदम रखें: खास अंदाज में तैयार की गई ‘पू’ की अलमारी देखें और उस फैशन व आत्मविश्वास को करीब से जानें, जिसने उसे एक खास पहचान दिलाई। शानदार आउटफिट्स, आईने के सामने खास पल और बेमिसाल आत्मविश्वास के साथ अपने अंदर की खूबसूरती को बाहर लाएं।

-   रायचंद के खास अंदाज में करें प्यार का इजहार: रोहन और फिल्म के प्यार व परिवार के संदेश से प्रेरणा लेकर अपनी जिंदगी के किसी खास शख्स के लिए दिल से एक संदेश लिखें और इस खास पल को यादगार बनाएं।

-   साथ ले जाएं इस जादुई अनुभव की यादें: रायचंद हाउस की यात्रा एक खास यादगार तोहफे के बिना भले कैसे पूरी हो सकती है। यहां से बॉलीवुड के सबसे मशहूर परिवारों में से एक के ऑनररी मेंबर के रूप में अपने सफर की यादों को संजोकर अपने साथ ले जाएं।

एयरबीएनबी इंडिया एंड साउथईस्ट एशिया के कंट्री हेड अमनप्रीत सिंह बजाज ने कहा, “पिछले 25 वर्षों से ‘कभी खुशी कभी गम’ ने अपने किरदारों, संगीत तथा परिवार व अपनेपन के सदाबहार संदेश के माध्यम से कई पीढ़ियों को एक साथ जोड़ा है। रायचंद हाउस कल्पना की दुनिया के उन घरों में से एक है, जिसके एहसास के साथ दर्शक बड़े हुए हैं और जिससे उनका खास जुड़ाव रहा है। एयरबीएनबी में हमारा मानना है कि यात्रा में लोगों को नई दुनिया से रूबरू कराने की ताकत होती है। यह उन्हें ऐसी जगहों, संस्कृतियों और अनुभवों के करीब लाती है, जिन्हें एक्सप्लोर करने के बारे में उन्होंने शायद कभी सोचा भी न हो। ‘एट होम विद द रायचंद्स’ के जरिये हम प्रशंसकों को उस दुनिया में कदम रखने का मौका दे रहे हैं, जो सालों से उनकी पसंद का हिस्सा है। अब वे बिल्कुल नए अंदाज में इस दुनिया को जान सकेंगे और अपनी यादें संजो सकेंगे। यह फिल्म की विरासत का जश्न मनाने और उसके जादू को असली दुनिया में लाने का एक शानदार तरीका है।”

रायचंद हाउस में कदम रखने के लिए कैसे करें बुकिंग

-   इस अनुभव के लिए बुकिंग रिक्वेस्ट 23 नवंबर, 2026 को दोपहर 12 बजे (IST) से airbnb.com/k3g पर शुरू होगी।

-   प्रत्येक स्पॉट पर एक मेहमान अपने साथ एक अन्य व्यक्ति को ला सकेगा। इस तरह कुल 180 मेहमान इस अनुभव का हिस्सा बन सकेंगे।

-   इस अनुभव के लिए किसी भी तरह का शुल्क नहीं लिया जाएगा।

-   मुंबई, भारत आने-जाने की यात्रा की व्यवस्था और खर्च मेहमानों को स्वयं करना होगा।

कृपया ध्यान दें: इस एक्सपीरियंस के दौरान पू, रोहन या करण जौहर व्यक्तिगत तौर पर मौजूद नहीं होंगे।

ध्यान रहे कि यह एक एक्सक्लूसिव एक्सपीरियंस है, कोई प्रतियोगिता नहीं। बुकिंग रिक्वेस्ट करने वालों के पास एयरबीएनबी की एक्टिव प्रोफाइल होनी चाहिए और प्लेटफॉर्म पर उनके पुराने पॉजिटिव रिव्यू होने चाहिए। बुकिंग रिक्वेस्ट करने वाले सभी मेहमानों को सरकार द्वारा जारी पहचान पत्र उपलब्ध कराना होगा।

चाहे आप पिछले 25 वर्षों से ‘पू’ के डायलॉग बोल रहे हों, रायचंद हाउस की भव्य सीढ़ियों से शानदार एंट्री करने का सपना देखते हों या फिर सिर्फ अगर आपको भी लगता है कि ‘बात परिवार से प्यार करने की है’, तो बॉलीवुड के इतिहास के इस खास हिस्से का अनुभव करने का यह आपके लिए सुनहरा मौका है।

 

About Airbnb

Airbnb was born in 2007 when two hosts welcomed three guests to their San Francisco home, and has since grown to over 5.5 million hosts who have welcomed over 2.5 billion guest arrivals in almost every country across the globe. Every day, hosts offer unique stays, experiences and services that make it possible for guests to connect with communities in a more authentic way.