मुख्य सामग्री पर जाएँ
रविवार, 27 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Entertainment

बजरंगी भाईजान २ में काम करेंगे सलमान

बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान अपनी सुपरहिट फिल्म बजरंगी भाईजान के सीक्वल में काम करते नजर आ सकते हैं। कबीर खान के निर्देशन में बनी फिल्म बजरंगी भाई

WAf𝕏TGin✉🖨
बजरंगी भाईजान २ में काम करेंगे सलमान

मुंबई । बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान अपनी सुपरहिट फिल्म बजरंगी भाईजान के सीक्वल में काम करते नजर आ सकते हैं।

कबीर खान के निर्देशन में बनी फिल्म बजरंगी भाई को प्रदर्शित हुये छह साल हो गये हैं। बजरंगी भाई जान में सलमान खान‚ करीना कपूर‚ हर्षाली मल्होत्रा और नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने मुख्य भूमिका निभाई थी।

फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की थी। बताया जा रहा है कि फिल्म बजरंगी भाईजान के कहानीकार के.वी. विजेंयद्र प्रसाद इस फिल्म के सीक्वल के लिये एक दमदार कहानी की तैयारी कर रहे हैं।

उन्होंने इस बारे में सलमान खान से बात की है। सलमान खान को उनका यह आइडिया पसंद भी आया है।

अब फिल्म की कहानी को लेकर वह काम कर रहे हैं।