मुख्य सामग्री पर जाएँ
रविवार, 20 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Education News

राजस्थान आयुर्वेद विश्वविद्यालय में विभागाध्यक्ष प्रोफेसर मिश्रा हुए सेवानिवृत्त

मुख्य बिंदु
  • डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन राजस्थान आयुर्वेद विश्वविद्यालय, पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टिट्यूट ऑफ आयुर्वेद, जोधपुर के स्नातकोत्तर काय चिकित्सा विभाग में कार्यरत विभागाध्यक्ष प्रो प्रमोद कुमार मिश्रा 30 वर्ष की राजकीय गरिमामयी सेवा देने के उपरान्त सेवानिवृत्त हो गए।
  • इस उपलक्ष में विश्वविद्यालय द्वारा प्रोफेसर मिश्रा को भावभीनी विदाई की गई।
  • प्रोफेसर मिश्रा ने सेवाकाल अवधि के दौरान विभिन्न पदों पर पर रहते हुए कई जन कल्याण के कार्य किए।
  • प्रो मिश्रा ने विश्वविद्यालय में स्नातकोत्तर काय चिकित्सा विभाग, स्नाकोत्तर बाल रोग विभाग, स्नातकोत्तर स्वस्थवृत्त विभाग के विभागाध्यक्ष पद पर भी कार्य किया।
  • प्रोफेसर मिश्रा संजीवनी आयुर्वेदिक चिकित्सालय के अधीक्षक के रूप में भी कार्यरत रहे।
  • विश्वविद्यालय में बोर्ड ऑफ स्टडीज के चेयरमैन और अकादमिक कौंसिल के सदस्य के रूप में भी कार्य किया।
WAf𝕏TGin🖨
राजस्थान आयुर्वेद विश्वविद्यालय में विभागाध्यक्ष प्रोफेसर मिश्रा हुए सेवानिवृत्त

उदयपुर। डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन राजस्थान आयुर्वेद विश्वविद्यालय, पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टिट्यूट ऑफ आयुर्वेद, जोधपुर के स्नातकोत्तर काय चिकित्सा विभाग में कार्यरत विभागाध्यक्ष प्रो प्रमोद कुमार मिश्रा 30 वर्ष की राजकीय गरिमामयी सेवा देने के उपरान्त सेवानिवृत्त हो गए।

इस उपलक्ष में विश्वविद्यालय द्वारा प्रोफेसर मिश्रा को भावभीनी विदाई की गई। प्रोफेसर मिश्रा ने सेवाकाल अवधि के दौरान विभिन्न पदों पर पर रहते हुए कई जन कल्याण के कार्य किए।

प्रो मिश्रा ने विश्वविद्यालय में स्नातकोत्तर काय चिकित्सा विभाग, स्नाकोत्तर बाल रोग विभाग, स्नातकोत्तर स्वस्थवृत्त विभाग के विभागाध्यक्ष पद पर भी कार्य किया।

प्रोफेसर मिश्रा संजीवनी आयुर्वेदिक चिकित्सालय के अधीक्षक के रूप में भी कार्यरत रहे। विश्वविद्यालय में बोर्ड ऑफ स्टडीज के चेयरमैन और अकादमिक कौंसिल के सदस्य के रूप में भी कार्य किया।

विदाई समारोह में पीजीआईए के प्राचार्य प्रोफेसर चंदन सिंह, आयुर्वेद डीन प्रो महेंद्र शर्मा, छात्र कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष प्रो गोविंद गुप्ता, रिसर्च डीन प्रो देवेंद्र चाहर, पूर्व रसायनशाला प्रभारी डॉ विजयपाल त्यागी, डॉ राजीव सोनी और सभी संकाय सदस्य एवं पीजी अध्येता उपस्थित रहे।