मुख्य सामग्री पर जाएँ
शनिवार, 19 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Education News

सामुदायिक रक्तचाप निगरानी अभियान का आयोजन

मुख्य बिंदु
  • उदयपुर : वेंकटेश्वर स्कूल और कॉलेज ऑफ नर्सिंग, उमरड़ा, उदयपुर, साईं तिरुपति विश्वविद्यालय की एक इकाई द्वारा विश्व उच्च रक्तचाप दिवस पर सामुदायिक रक्तचाप निगरानी अभियान का आयोजन किया गया।
  • नर्सिंग पंचम सेमेस्टर एवं जीएनएम तृतीय वर्ष के विद्यार्थियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई।
  • इसका आयोजन प्राचार्य डॉ.
  • विजय सिंह रावत, उप-प्राचार्य डॉ.
  • देखावत एवं संकाय सदस्यों डॉ.
  • अर्चला खेमनार (प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष, मेडिकल-सर्जिकल नर्सिंग विभाग), प्रकाश सालवी, श्रीमती महेश्वरी पटेल एवं श्रीमती नीरज झाला के मार्गदर्शन एवं पर्यवेक्षण में किया गया।
WAf𝕏TGin🖨
सामुदायिक रक्तचाप निगरानी अभियान का आयोजन

उदयपुर : वेंकटेश्वर स्कूल और कॉलेज ऑफ नर्सिंग, उमरड़ा, उदयपुर, साईं तिरुपति विश्वविद्यालय की एक इकाई द्वारा विश्व उच्च रक्तचाप दिवस पर सामुदायिक रक्तचाप निगरानी अभियान का आयोजन किया गया।

अभियान में बी.एससी. नर्सिंग पंचम सेमेस्टर एवं जीएनएम तृतीय वर्ष के विद्यार्थियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई।

इसका आयोजन प्राचार्य डॉ. विजय सिंह रावत, उप-प्राचार्य डॉ. सी.पी. देखावत एवं संकाय सदस्यों डॉ. अर्चला खेमनार (प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष, मेडिकल-सर्जिकल नर्सिंग विभाग), प्रकाश सालवी, श्रीमती महेश्वरी पटेल एवं श्रीमती नीरज झाला के मार्गदर्शन एवं पर्यवेक्षण में किया गया।

नर्सिंग विद्यार्थियों द्वारा झामरकोटडा गांव का भ्रमण कर घर-घर जाकर ग्रामीण परिवारों का रक्तचाप मापन किया गया। इस अभियान के अंतर्गत कुल 68 परिवारों को कवर किया गया।

अभियान के दौरान ग्रामीणों को उच्च रक्तचाप से बचाव हेतु स्वास्थ्य शिक्षा भी प्रदान की गई, जिसमें नमक का सेवन कम करने, तैलीय एवं वसायुक्त भोजन से बचने, नियमित व्यायाम करने तथा समय-समय पर स्वास्थ्य जांच कराने पर विशेष बल दिया गया।