मुख्य सामग्री पर जाएँ
बुधवार, 16 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Education News

जे ई ई (मेन) परीक्षा में डीपीएस के विद्यार्थियों का श्रेष्ठ प्रदर्शन

मुख्य बिंदु
  • दिल्ली पब्लिक स्कूल, उदयपुर के दस विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित जाॅइंट एंट्रेंस एक्जाम-जेईई मेन- 2026 परीक्षा में 90 पर्सेंटाइल से अधिक अंक प्राप्त कर विद्यालय को गौरवान्वित किया है।
  • 88 - AIR 1956), वैभव कच्छारा (99.
  • 81- AIR- 3105), दक्षिता अग्रवाल (99.
  • 13), काव्या चिराग कोठारी (98.
  • 33) ने अपने अथक परिश्रम व लगन से यह सफलता अर्जित की है।
  • विद्यालय के प्रो वाइस चेयरमैन श्री गोविंद अग्रवाल बताया कि ये सभी छात्र प्रारंभ से ही होनहार और परिश्रमी हैं।
WAf𝕏TGin🖨
जे ई ई (मेन) परीक्षा में डीपीएस के विद्यार्थियों का श्रेष्ठ प्रदर्शन

दिल्ली पब्लिक स्कूल, उदयपुर के दस विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित जाॅइंट एंट्रेंस एक्जाम-जेईई मेन- 2026 परीक्षा में 90 पर्सेंटाइल से अधिक अंक प्राप्त कर विद्यालय को गौरवान्वित किया है।

देव गहलोत (99.88 - AIR 1956), वैभव कच्छारा (99.81- AIR- 3105), दक्षिता अग्रवाल (99.13), काव्या चिराग कोठारी (98.60), श्रेष्ठ शर्मा (98.60), धनंजय अग्रवाल (95.69), अहोना सेन (95.27), शिनी बाबेल (94.68), वंशिका कुमावत (94.50), निर्झर जैन (92.33) ने अपने अथक परिश्रम व लगन से यह सफलता अर्जित की है।

विद्यालय के प्रो वाइस चेयरमैन श्री गोविंद अग्रवाल बताया कि ये सभी छात्र प्रारंभ से ही होनहार और परिश्रमी हैं। इन्होंने अब तक की सभी परीक्षाओं में अपनी प्रतिभा के बल पर सर्वश्रेष्ठ परिणाम प्राप्त किए हैं।

ये सभी छात्र मई माह में होने वाली जेईई एडवांस परीक्षा में भाग लेंगे। छात्रों की इस सफलता पर प्राचार्य श्री संजय नरवरिया व उप प्राचार्य श्री राजेश धाभाई ने छात्रों व उनके अभिभावकों को बधाई दी और जेईई की मई माह की परीक्षा के लिए शुभकामनाएँ दीं।