मुख्य सामग्री पर जाएँ
सोमवार, 28 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Education News

जिला स्तरीय जूडो प्रतियोगिता में डीपीएस ने जीते 4 स्वर्ण

मुख्य बिंदु
  • 69वीं जिला स्तरीय जूडो प्रतियोगिता में दिल्ली पब्लिक स्कूल, उदयपुर के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 04 स्वर्ण और 01 कांस्य पदक अपने नाम किए।
  • विद्यालय के जूडो कोच चाहत जैन ने बताया कि अंडर-14 आयु वर्ग में बालक वर्ग से हार्विक डांगी ने 30 किलो, रिदम डांगी ने 45 किलो और प्रियांशु डांगी ने 50 किलो भार वर्ग में स्वर्ण पदक प्राप्त किया।
  • वहीं बालिका वर्ग में कामाक्षी देवंद ने 44 किलो भार वर्ग में स्वर्ण पदक अर्जित किया, जबकि प्रनुशा सिंह ने 27 किलो भार वर्ग में कांस्य पदक हासिल किया।
  • प्राचार्य संजय नरवरिया ने बताया कि बालक वर्ग ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए चैंपियनशिप पर कब्जा बरकरार रखा।
  • स्वर्ण पदक विजेता हार्विक डांगी, रिदम डांगी, प्रियांशु डांगी और कामाक्षी देवंद का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है।
  • ये सभी अब विद्यालय एवं उदयपुर जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।
WAf𝕏TGin✉🖨
जिला स्तरीय जूडो प्रतियोगिता में डीपीएस ने जीते 4 स्वर्ण

 

उदयपुर। 69वीं जिला स्तरीय जूडो प्रतियोगिता में दिल्ली पब्लिक स्कूल, उदयपुर के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 04 स्वर्ण और 01 कांस्य पदक अपने नाम किए।

विद्यालय के जूडो कोच चाहत जैन ने बताया कि अंडर-14 आयु वर्ग में बालक वर्ग से हार्विक डांगी ने 30 किलो, रिदम डांगी ने 45 किलो और प्रियांशु डांगी ने 50 किलो भार वर्ग में स्वर्ण पदक प्राप्त किया। वहीं बालिका वर्ग में कामाक्षी देवंद ने 44 किलो भार वर्ग में स्वर्ण पदक अर्जित किया, जबकि प्रनुशा सिंह ने 27 किलो भार वर्ग में कांस्य पदक हासिल किया।

प्राचार्य संजय नरवरिया ने बताया कि बालक वर्ग ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए चैंपियनशिप पर कब्जा बरकरार रखा। स्वर्ण पदक विजेता हार्विक डांगी, रिदम डांगी, प्रियांशु डांगी और कामाक्षी देवंद का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। ये सभी अब विद्यालय एवं उदयपुर जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।

प्रो. वाइस चेयरमैन गोविंद अग्रवाल ने बच्चों और उनके अभिभावकों को शुभकामनाएँ दीं और राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में उनके श्रेष्ठ प्रदर्शन की कामना की।