मुख्य सामग्री पर जाएँ
बुधवार, 30 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Headlines

सुविवि- कुलपति प्रो सिंह अचानक सभी कॉलेजों का निरीक्षण करने पहुंचे

कुलपति प्रोफेसर सिंह शुक्रवार सुबह सबसे पहले विधि महाविद्यालय पहुंचे एवं प्रत्येक कक्ष में जाकर कक्षाओं का अवलोकन किया शिक्षकों एवं विद्यार्थियों से बातचीत की।

WAf𝕏TGin✉🖨
सुविवि- कुलपति प्रो सिंह अचानक सभी कॉलेजों का निरीक्षण करने पहुंचे
1 / 2

उदयपुर। मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफ़ेसर अमेरिका सिंह शुक्रवार को सभी संघटक कॉलेजों में अचानक निरीक्षण करने पहुंचे। कुलपति प्रोफेसर सिंह शुक्रवार सुबह सबसे पहले विधि महाविद्यालय पहुंचे एवं प्रत्येक कक्ष में जाकर कक्षाओं का अवलोकन किया शिक्षकों एवं विद्यार्थियों से बातचीत की।

इसके बाद कुलपति, फेकल्टी ऑफ एजुकेशन, सामाजिक विज्ञान एवं मानविकी महाविद्यालय, फैकल्टी ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज एवं वाणिज्य महाविद्यालय में कक्षाओं का निरीक्षण करने के लिए पहुंचे।

इस दौरान चीफ प्रोक्टर बीएल वर्मा कुलपति के साथ थे। कुलपति ने सभी पुस्तकालय अध्यक्षों को निर्देश दिया कि सभी विद्यार्थियों को पुस्तकें प्रदान करें।

कक्षा में बच्चों की कम उपस्थिति पर चिंता जाहिर करते हुए को उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों एवं अभिभावकों से बात करके संख्या बढ़ाई जानी चाहिए। कुलपति ने बच्चों को मास्क भी वितरित किए।