मुख्य सामग्री पर जाएँ
मंगलवार, 22 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Business News

देश की आर्थिक नींव को मजबूत बनाने वाले प्रमुख क्षेत्रों पर विशेष ध्यानःसीए यश कुणावत

मुख्य बिंदु
  • कर सलाहकार और सीए यश कुनावत ने बताया कि केंद्रीय बजट 2026 का मुख्य संदेश ’“जो छोटा है, उसे मजबूत बनाना”’ रहा है।
  • इस वर्ष सरकार ने देश की आर्थिक नींव को मजबूत बनाने वाले प्रमुख क्षेत्रों पर विशेष ध्यान दिया है।
  • बजट में एमएसएमई को सशक्त करने, फार्मा सेक्टर को गति देने, और इंफ्रास्ट्रक्चर विस्तार खासतौर पर टियर-2 और टियर-3 शहरों में के लिए एक स्पष्ट और दूरदर्शी रणनीति पेश की गई है।
  • सीए यश कुनावत ने बताया कि बजट 2026 में एमएसएमई के लिए घोषित व्यापक सहायता पैकेज से छोटे उद्योगों को नई मजबूती मिलेगी।
  • आसान ऋण उपलब्धता, कारोबारी सुगमता में सुधार और वैश्विक प्रतिस्पर्धा के लिए विशेष प्रोत्साहन छोटे उद्यमों को तेजी से बढ़ने में मदद करेंगे।
  • फार्मास्युटिकल क्षेत्र के लिए आर एण्ड डी को बढ़ावा देने, उत्पादन क्षमता विस्तार और भारत को वैश्विक लाइफ-साइंसेज हब बनाने की दिशा में उठाए गए कदम उल्लेखनीय हैं।
WAf𝕏TGin🖨
देश की आर्थिक नींव को मजबूत बनाने वाले प्रमुख क्षेत्रों पर विशेष ध्यानःसीए यश कुणावत

उदयपुर। कर सलाहकार और सीए यश कुनावत ने बताया कि केंद्रीय बजट 2026 का मुख्य संदेश ’“जो छोटा है, उसे मजबूत बनाना”’ रहा है। इस वर्ष सरकार ने देश की आर्थिक नींव को मजबूत बनाने वाले प्रमुख क्षेत्रों पर विशेष ध्यान दिया है। बजट में एमएसएमई को सशक्त करने, फार्मा सेक्टर को गति देने, और इंफ्रास्ट्रक्चर विस्तार खासतौर पर टियर-2 और टियर-3 शहरों में के लिए एक स्पष्ट और दूरदर्शी रणनीति पेश की गई है।

सीए यश कुनावत ने बताया कि बजट 2026 में एमएसएमई के लिए घोषित व्यापक सहायता पैकेज से छोटे उद्योगों को नई मजबूती मिलेगी। आसान ऋण उपलब्धता, कारोबारी सुगमता में सुधार और वैश्विक प्रतिस्पर्धा के लिए विशेष प्रोत्साहन छोटे उद्यमों को तेजी से बढ़ने में मदद करेंगे। फार्मास्युटिकल क्षेत्र के लिए आर एण्ड डी को बढ़ावा देने, उत्पादन क्षमता विस्तार और भारत को वैश्विक लाइफ-साइंसेज हब बनाने की दिशा में उठाए गए कदम उल्लेखनीय हैं।