मुख्य सामग्री पर जाएँ
शनिवार, 26 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Business News

गाय के गोबर से बने उत्पादों का अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया में निर्यात

मुख्य बिंदु
  • हाथी के गोबर से कागज बनाया जा सकता है, तो गाय के गोबर से कागज क्यों नहीं बनता?
  • जब जयपुर के व्यवसायी भीमराज शर्मा से 2016 में उनकी बेटी ने यह सवाल पूछा, तो वास्तव में यह प्रेरणा का एक स्रोत बना और शर्मा उस दिशा में आगे बढ़ते चले गये।
  • आज वह गाय के गोबर से बने उत्पादों का अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया जैसे देशों में निर्यांत कर रहे हैं।
  • ऑफसेट प्रिंटिंग के व्यवसाय से जुड़े शर्मा ने इस विचार पर शोध करना शुरू किया और गाय के गोबर से कागज बनाया, हालांकि यह इतना अच्छा नहीं था, फिर भी उन्होंने अपने आत्मविश्वस को बनाये रखा।
  • गाय के गोबर से कागज बनाने वाली गौकृति कंपनी के प्रमुख शर्मा ने बताया कि आज यह कागज न केवल उच्च गुणवत्ता का है, बल्कि ऐसा कोईं उत्पाद नहीं है जो इस गाय के गोबर के कागज से नहीं बनाया जा सकता है।
WAf𝕏TGin✉🖨
गाय के गोबर से बने उत्पादों का अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया में निर्यात

हाथी के गोबर से कागज बनाया जा सकता है, तो गाय के गोबर से कागज क्यों नहीं बनता? जब जयपुर के व्यवसायी भीमराज शर्मा से 2016 में उनकी बेटी ने यह सवाल पूछा, तो वास्तव में यह प्रेरणा का एक स्रोत बना और शर्मा उस दिशा में आगे बढ़ते चले गये। आज वह गाय के गोबर से बने उत्पादों का अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया जैसे देशों में निर्यांत कर रहे हैं।

ऑफसेट प्रिंटिंग के व्यवसाय से जुड़े शर्मा ने इस विचार पर शोध करना शुरू किया और गाय के गोबर से कागज बनाया, हालांकि यह इतना अच्छा नहीं था, फिर भी उन्होंने अपने आत्मविश्वस को बनाये रखा। गाय के गोबर से कागज बनाने वाली गौकृति कंपनी के प्रमुख शर्मा ने बताया कि आज यह कागज न केवल उच्च गुणवत्ता का है, बल्कि ऐसा कोईं उत्पाद नहीं है जो इस गाय के गोबर के कागज से नहीं बनाया जा सकता है।