उदयपुर : अहमदाबाद मुख्यालय वाली वैश्विक अकाउंटिंग और प्रोफेशनल सर्विसेज कंपनी माय सी पी ई वन ने उदयपुर में 120 से अधिक सीटों वाला नया कार्यालय शुरू किया है।
कंपनी पश्चिमी भारत के टियर-2 शहरों में अपने विस्तार की योजना के तहत उदयपुर में अपनी टीम और कामकाज का विस्तार कर रही है।
सुखाड़िया सर्कल के पास पंचवटी स्थित आरके मॉल में शुरू किया गया यह नया कार्यालय उदयपुर में माय सी पी ई वन के 65 से अधिक प्रोफेशनल्स के लिए कार्यस्थल उपलब्ध कराएगा।
साथ ही, आने वाले महीनों में टीम का विस्तार करने के लिए अतिरिक्त जगह भी उपलब्ध होगी।उदयपुर में विस्तार से पहले कंपनी ने हाल ही में राजस्थान की राजधानी जयपुर में भी अपनी शुरुआत की थी।
इसके साथ माय सी पी ई वन राज्य में अपनी मौजूदगी को लगातार मजबूत कर रही है। नए कार्यालय में आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं।
इनमें अलग मीटिंग और सहयोग के लिए स्थान, कर्मचारियों के लिए वर्कस्टेशन और कैफेटेरिया शामिल हैं। कार्यालय में नियंत्रित प्रवेश व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी, सुरक्षित आई और नेटवर्क सिस्टम, डेटा सुरक्षा की व्यवस्था तथा यूपीएस बैकअप भी मौजूद है।
ये सुविधाएं रोजमर्रा के कामकाज और दुनियाभर के ग्राहकों को सेवाएं देने में मदद करेंगी। यह विस्तार माय सी पी ई वन की भारत के अलग-अलग शहरों में अपनी सेवाएं देने की क्षमता बढ़ाने की योजना का हिस्सा है।
कंपनी का उद्देश्य बड़े महानगरों के अलावा उभरते शहरों में भी कुशल प्रोफेशनल्स को अवसर उपलब्ध कराना है।
कंपनी की टीमें दुनियाभर की सीपीए और अकाउंटिंग फर्मों के साथ-साथ विभिन्न व्यवसायों को अकाउंटिंग और अन्य प्रोफेशनल सेवाएं प्रदान करती हैं।माय सी पी ई वन के सीईओ और को फाउंडर शालिन पारिख ने कहा कि उदयपुर भारत में हमारे तेजी से बढ़ते डिलीवरी नेटवर्क का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बन गया है।
यहां हमारी टीम 65 से अधिक प्रोफेशनल्स तक पहुंच गई है। नया कार्यालय हमें आगे और विस्तार करने के लिए जरूरी जगह और सुविधाएं उपलब्ध कराता है।
भारत में विस्तार के साथ हमारा ध्यान उभरते प्रतिभा केंद्रों में मजबूत टीमें तैयार करने और प्रोफेशनल्स को दुनियाभर के ग्राहकों के साथ काम करने के अवसर देने पर है।
नए कार्यालय का शुभारंभ पारंपरिक पूजा और रिबन काटने के समारोह के साथ किया गया। इसमें कंपनी के कर्मचारी और अन्य अतिथि शामिल हुए।
माय सी पी ई वन के दुनियाभर में 3,000 से अधिक प्रोफेशनल्स कार्यरत हैं और कंपनी पांच देशों में 40 से अधिक कार्यालयों के माध्यम से काम करती है।
