मुख्य सामग्री पर जाएँ
शुक्रवार, 18 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Business News

रुपया 21 पैसे लुढ़ककर एक सप्ताह के निचले स्तर पर

मुख्य बिंदु
  • मुंबईं, अमेरिकी डॉलर में मजबूती तथा घरेलू शेयर बाजारों में नरमी के बीच सोमवार को रुपये में गिरावट दर्ज की गयी और यह एक सप्ताह के निचले स्तर पर आ गया।
  • अंतरबैंकिंग मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 21 पैसे नरम होकर 73.
  • 28 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।
  • 30 प्रति डॉलर के दिवस के निचले स्तर और 73.
  • 18 प्रति डॉलर के दिवस के उच्चतम स्तर के दायरे में रहा।
  • अंतत: यह पिछले दिवस के मुकाबले 21 पैसे गिरकर 73.
WAf𝕏TGin🖨
रुपया 21 पैसे लुढ़ककर एक सप्ताह के निचले स्तर पर

मुंबईं, अमेरिकी डॉलर में मजबूती तथा घरेलू शेयर बाजारों में नरमी के बीच सोमवार को रुपये में गिरावट दर्ज की गयी और यह एक सप्ताह के निचले स्तर पर आ गया।अंतरबैंकिंग मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 21 पैसे नरम होकर 73.28 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। रुपया 73.21 प्रति डॉलर पर खुला। कारोबार के दौरान यह 73.30 प्रति डॉलर के दिवस के निचले स्तर और 73.18 प्रति डॉलर के दिवस के उच्चतम स्तर के दायरे में रहा। अंतत: यह पिछले दिवस के मुकाबले 21 पैसे गिरकर 73.28 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

रुपया शुक्रवार को 73.07 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।इस बीच छह प्रमुख अंतरराष्ट्रीय मुद्राओं के बास्केट में डॉलर का सूचकांक 0.15 प्रतिशत बढ़कर 90.91 पर आ गया।