मुख्य सामग्री पर जाएँ
बुधवार, 16 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Business News

लेज खोलो, रणबीर से मिलो’ कॉन्टेस्ट लॉन्च

प्रशंसकों को मिलेगा रणबीर कपूर से मिलने और 2 करोड़ रुपये के शानदार इनाम पाने का मौका

WAf𝕏TGin🖨
लेज खोलो, रणबीर से मिलो’ कॉन्टेस्ट लॉन्च

उदयपुर : भारत के सबसे पसंदीदा पोटैटो चिप्स ब्रांड्स में शुमार लेज लंबे समय से खुशी, मस्ती और हर दिन के यादगार पलों की पहचान रहा है।

पिछले कुछ वर्षों मेंइस ब्रांड ने उन तरीकों का जश्न मनाया है, जिनसे फैंस अपने पसंदीदा लेज के लिए कुछ भी कर गुजरने को तैयार रहते हैं। हाल ही में ब्रांड एंबेसडर रणबीर कपूर के साथ‘लेज के लिए कुछ भी’ कॉन्टेस्ट के माध्यम से इस जश्न को नई ऊंचाई दी गई।

ग्राहकों के साथ इस जुड़ाव को एक कदम और आगे ले जाते हुए लेज ने अब ‘लेज खोलो, रणबीर से मिलो’ कैंपेन के साथ इस प्यार को एक यादगार अनुभव में बदलने की तैयारी की है।

‘लेज खोलो, रणबीर से मिलो’ कैंपेन के साथ 20 रुपये वाले हर एलिजिबल लेज पैक को एक रोमांचक फैन-जर्नी की शुरुआत करने का अवसर बनाया गया है। इसमें कुल 2 करोड़ रुपये तक के इनाम जीतने का मौका मिलेगा।

इसमें सबसे खास इनाम है — रणबीर कपूर से मिलने का मौका।

वाट्सएप के जरिये बहुत आसानी से ग्राहक एलिजिबल पैक को अपलोड और वेरिफाई कर सकते हैं, कॉन्टेस्ट में हिस्सा ले सकते हैं और आगे बढ़ते हुए बड़े इनाम जीतने के मौके पा सकते हैं।इस पहल के बारे में बात करते हुए पेप्सिको इंडिया की पोटैटो चिप्स कैटेगरी की मार्केटिंग डायरेक्टर आस्था भसीन ने कहा कि लेज ने हमेशा जिंदगी में खुशियों के पल बनाए हैं और हमारे हर कदम के केंद्र में हमारे कंज्यूमर होते हैं।

‘लेज खोलो, रणबीर से मिलो’कॉन्टेस्ट के साथहम उस जुड़ाव को एक कदम और आगे ले जा रहे हैं। इस कैंपेन में हमने चिप्स का एक पैकेट खोलने जैसे आसान से काम को यादगार बनाने की तैयारी की है।

बेहतरीन इनाम से लेकर सबके पसंदीदा रणबीर कपूर से मिलने के मौके तक, यह कैंपेन उन सभी चीजों को एक साथ लाता है जो हमारे फैन्स को पसंद हैं - बेहतरीन स्वाद, खुशी और कभी न भूलने वाले पल।

लेज के ब्रांड एंबेसडर रणबीर कपूर ने कहा कि लेज के साथ मेरा अनुभव बहुत मजेदार रहा है। यह कैंपेन इसलिए खास है क्योंकि यह असल में फैन्स के लिए है।

उन्होंने हमेशा मुझे बहुत प्यार दिया है, इसलिए यह सोचकर ही बहुत अच्छा लगता है कि 20 रुपये का एक छोटा सा पैक हमें एक-दूसरे से मिला सकता है। साथ ही, इसमें शानदार इनाम भी मिलेंगे!

मैं विजेताओं से मिलने और उनके साथ लेज का पैक शेयर करने का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं।