मुख्य सामग्री पर जाएँ
शुक्रवार, 18 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Business News

गिरावट के साथ खुला बाजार

भारतीय शेयर बाजार सप्ताह के अंतिम कारोबारी दिन शुक्रवार को गिरावट के साथ खुले हैं। शुरुआती कारोबार में भी बाजार में गिरावट देखी गई है।

WAf𝕏TGin🖨
गिरावट के साथ खुला बाजार

नई दिल्ली । भारतीय शेयर बाजार सप्ताह के अंतिम कारोबारी दिन शुक्रवार को गिरावट के साथ खुले हैं।

शुरुआती कारोबार में भी बाजार में गिरावट देखी गई है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का संवेदी सूचकांक सेंसेक्स शुक्रवार को करीब 110 अंक की गिरावट के साथ 30,822.78 पर खुला है।

यह शुक्रवार सुबह 9 बजकर 19 मिनट पर 0.45 फीसद या 138.30 अंक की गिरावट के साथ 30,794.60 पर ट्रेंड कर रहा था। शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 7 शेयर हरे निशान पर और 23 शेयर लाल निशान पर ट्रेंड कर रहे थे।

शुक्रवार सुबह अन्य एशियाई बाजारों में भी गिरावट देखने को मिली है।