मुख्य सामग्री पर जाएँ
शुक्रवार, 18 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Jaislmer news

लोक देवता बाबा रामदेवरा मेले के दौरान पैदल यात्री संघों को प्रवेश पास जारी कर सुगमता से की गई दर्शन की व्यवस्था

जैसलमेर। अंतर प्रांतीय बाबा रामदेवरा मेला-2026 के अवसर पर देश के अलग-अलग प्रांतों एवं अन्य स्थानों से बाबा की समाधी के दर्शन करने आने

WAf𝕏TGin🖨
लोक देवता बाबा रामदेवरा मेले के दौरान पैदल यात्री संघों को प्रवेश पास जारी कर सुगमता से की गई दर्शन की व्यवस्था

जैसलमेर । अंतर प्रांतीय बाबा रामदेवरा मेला-2026 के अवसर पर देश के अलग-अलग प्रांतों एवं अन्य स्थानों से बाबा की समाधी के दर्शन करने आने वाले पैदल यात्री संघों के सुगमतापूर्वक सुविधाजनक ढंग से दर्शन व्यवस्था मुहैया कराने के लिए मेला चौक स्थित मेलाधिकारी कार्यालय द्वारा अलग से प्रवेश-पास जारी सुव्यस्थित ढंग से दर्शन करवाए जा रहे है।

उपखण्ड अधिकारी एवं रामदेवरा मेला अधिकारी हीर सिंह चारण ने यह जानकारी देते हुए बताया कि जिला प्रशासन एवं मेला प्रशासन द्वारा इस बार श्रृद्वालुओं के लिए दर्शन व्यवस्था को लेकर माकूल पुख्ता प्रबन्धन किए गए है। संपूर्ण मेले में कानून एवं शांति व्यवस्था बनी हुई है। मेलार्थी अपनी बारी अनुसार शांतिपूर्ण ढंग से लाइन में कतारबद्व खडे होकर बाबा की समाधी के दर्शन लाभ ले रहे है।

श्री चारण ने बताया कि आगामी दिनों में भादवा सुदी अष्टमी से लेकर दशमी तक पैदल यात्री संघों की अधिक गहमागमी रहेगी। इस दौरान कानून एवं शांति व्यवस्थाएं के कडे सुरक्षा के इंतजाम रखे गए हैे। बडे-बडे पैदल यात्री संघों को अलग से लाईनों में कतारबद्व खडे कर मेला प्रशासन से प्रवेश पास जारी कर दर्शन व्यवस्था सुगम-सुलभ कराई जा रही है।

उन्होनें बताया कि मेला मजिस्ट्रेट कार्यालय में पर्याप्त सीसीटीवी कैमेरे स्थापित किए जाकर हर मेला जोन की संदिग्ध भीड-भाड वाले क्षेत्रों पर कडी सुरक्षा एवं नजर रखी जा रही है। मेले में बिजली, पानी, चिकित्सा एवं सफाई के विशेष इंतजाम किए गए है।

उल्लेखनीय है कि इस बार पंचायत की ओर से सफाई व्यवस्था एवं मच्छरों की रोकथाम के लिए मेला परिसर में फोगिग मशीनों की व्यवस्था की जाकर समय-समय पर फोगिग स्प्रे किया जा रहा है। इसके साथ ही सफाई व्यवस्था की प्रभावी मॉनिटरिग की जा रही है। आगजनी की घटना की त्वरित रोकथाम के लिए मेला मैदान मे दो अग्निशमन वाहन 24 घंटे तैनात रखे गए है।