उदयपुर : श्री लाइफ फाउंडेशन के जीएम ललित पानेरी ने बताया कि गुरुवार को पैसिफिक इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (पिम्स ) उमरडा में योग, ध्यान और जीवनशैली मार्गदर्शन के बारे में श्री योगी तनुज बावा गुरु ने सत्र लिया ।
इसमें स्वस्थ जीवनशैली का प्रशिक्षण प्रदान किया तथा श्री योग और श्री ध्यान का अभ्यास करवाया ।
इंस्टीट्यूट के प्रिंसिपल डॉ किशन लाल धनक, मेडिकल सुप्रिटेंडेंट डॉ सरिता कांत ,डॉ चंद्र माथुर सीनियर प्रोफेसर, डॉ दिलीप कुमार पारीक अकादमिक निदेशक,डॉ उमेश स्वर्णकार कार्डियोलॉजी, डॉ चिंतन दोषी हेड फार्माकोलॉजी और एमबीबीएस के 300 मेडिकल प्रोफ़ेशनल और विद्यार्थियों ने श्री लाइफ़ के इस विशेष सत्र में भाग लिया ।
अंत में महाविद्यालय प्रशासन की तरफ से श्री योगी तनुज गुरुजी ,सहसंस्थापक श्रीमति शशि शर्मा, डायरेक्टर आशीष शर्मा का उपरना पहना कर आभार व्यक्त किया और ऐसे उपयोगी आयोजन समय समय पर करवाने के लिए श्री लाइफ़ फाउंडेशन को आमंत्रित किया ।
विद्यार्थियों ने कॉलेज तथा फाउंडेशन से इस नवाचार द्वारा उनके कार्य को आसान बनाने के लिए हृदय से धन्यवाद दिया ओर श्री योगी जी की प्रशंसा की ।
इस कार्यक्रम का संचालन डॉ सोनाली कुकरेजा ओर डॉ सिया गुंबर ने किया ।
