मुख्य सामग्री पर जाएँ
शुक्रवार, 2 अक्टूबर 2026 उदयपुर · 29°C
Pacific Umarada

पिम्स अस्पताल उमरड़ा में दर्द जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

दर्द को नजरअंदाज न करें, समय पर उपचार जरूरी — डॉ. अनिल भिवाल

मुख्य बिंदु
  • पेसिफिक इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (पिम्स), उमरड़ा में दर्द जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
  • कार्यक्रम का उद्देश्य आमजन को विभिन्न प्रकार के दर्द, उनके कारणों तथा आधुनिक उपचार विकल्पों के प्रति जागरूक करना रहा।
  • अनिल भिवाल, पेन फिजिशियन एवं सचिव, सोसाइटी फॉर स्टडी ऑफ पेन, उदयपुर ने बताया कि दर्द शरीर का एक महत्वपूर्ण संकेत है।
  • लंबे समय तक रहने वाले दर्द को सामान्य समझकर नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।
  • समय पर सही निदान एवं उपचार से मरीज के जीवन की गुणवत्ता में महत्वपूर्ण सुधार किया जा सकता है।
  • उन्होंने बताया कि कमर दर्द, गर्दन का दर्द, नसों का दर्द, जोड़ों का दर्द, सिरदर्द, कैंसर पेन एवं क्रॉनिक पेन जैसी समस्याएं मरीज की दैनिक गतिविधियों, नींद और कार्यक्षमता को प्रभावित कर सकती हैं।
WAf𝕏TGin✉🖨
पिम्स अस्पताल उमरड़ा में दर्द जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

उदयपुर। पेसिफिक इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (पिम्स), उमरड़ा में दर्द जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य आमजन को विभिन्न प्रकार के दर्द, उनके कारणों तथा आधुनिक उपचार विकल्पों के प्रति जागरूक करना रहा।

कार्यक्रम में डॉ. अनिल भिवाल, पेन फिजिशियन एवं सचिव, सोसाइटी फॉर स्टडी ऑफ पेन, उदयपुर ने बताया कि दर्द शरीर का एक महत्वपूर्ण संकेत है। लंबे समय तक रहने वाले दर्द को सामान्य समझकर नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। समय पर सही निदान एवं उपचार से मरीज के जीवन की गुणवत्ता में महत्वपूर्ण सुधार किया जा सकता है।

उन्होंने बताया कि कमर दर्द, गर्दन का दर्द, नसों का दर्द, जोड़ों का दर्द, सिरदर्द, कैंसर पेन एवं क्रॉनिक पेन जैसी समस्याएं मरीज की दैनिक गतिविधियों, नींद और कार्यक्षमता को प्रभावित कर सकती हैं। ऐसे मामलों में केवल दर्द की दवा लेने के बजाय दर्द के मूल कारण की पहचान कर उचित उपचार लेना आवश्यक है।

डॉ. कमलेश शेखावत, विभागाध्यक्ष, एनेस्थीसिया विभाग ने बताया कि आधुनिक पेन मेडिसिन में मरीज की स्थिति के अनुसार दवाओं के साथ इंटरवेंशनल पेन मैनेजमेंट, नर्व ब्लॉक, रेडियोफ्रीक्वेंसी एब्लेशन, स्पाइनल इंटरवेंशन एवं पीआरपी जैसी आधुनिक उपचार तकनीकों का उपयोग किया जाता है।

कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को संदेश दिया गया कि “दर्द सहना जरूरी नहीं है—समय पर विशेषज्ञ से परामर्श लें और सही उपचार प्राप्त करें।” कार्यक्रम में अस्पताल के चिकित्सकों, स्टाफ एवं मरीजों ने भाग लिया और दर्द से संबंधित समस्याओं एवं आधुनिक उपचार विकल्पों के बारे में जानकारी प्राप्त की।