उदयपुर। विश्व प्रसिद्ध कला संस्था आर्ट क्रैडलिंग ने उदयपुर के चित्रकार दिनेश कोठारी को अक्टूबर माह के लिए आर्टिस्ट ऑफ द मंथ घोषित किया है।
श्री कोठारी को यह सम्मान उनकी कलाकृति ‘राम’ के लिए प्रदान किया गया है।आर्ट क्रैडलिंग संस्था दुनिया भर से प्राप्त चित्रों और कलाकृतियों के आधार पर प्रत्येक माह एक चित्रकार का चयन कर उसे आर्टिस्ट ऑफ द मंथ घोषित करती है।
इसी चयन प्रक्रिया के तहत उदयपुर के चित्रकार दिनेश कोठारी की पेंटिंग ‘राम’ को चुना गया है।दिनेश कोठारी की यह कलाकृति 3 × 4 फीट आकार की है। इसे कैनवास पर एक्रिलिक रंगों के माध्यम से तैयार किया गया है।
उनकी इस पेंटिंग को अक्टूबर माह के लिए आर्टिस्ट ऑफ द मंथ के सम्मान हेतु चुना जाना उदयपुर के कला जगत के लिए उल्लेखनीय उपलब्धि है।
