मुख्य सामग्री पर जाएँ
बुधवार, 23 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

मतदाता जागरूकता की दिलाई शपथ

उदयपुर। नगरीय निकाय चुनाव - 2026 के तहत अधिक से अधिक मतदाताओं को मताधिकार का प्रयोग करने के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से राज्य निर्वाचन

WAf𝕏TGin🖨
मतदाता जागरूकता की दिलाई शपथ

उदयपुर। नगरीय निकाय चुनाव - 2026 के तहत अधिक से अधिक मतदाताओं को मताधिकार का प्रयोग करने के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशन एवं जिला निर्वाचन अधिकारी गौरव अग्रवाल के नेतृत्व में मतदाता जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है।

इसी क्रम मेंस्वीप सेल की ओर से मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय में ट्यूरिज्म एण्ड होटल मैनेजमेंट प्रोग्राम प्रकोष्ठ में मतदाता जागरूकता शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं स्वीप समन्वयक डॉ. देवीलाल गर्ग ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि युवा शक्ति देश के लोकतांत्रिक भविष्य की नींव है।

उन्होंने छात्रों से आग्रह किया कि वे न केवल स्वयं मतदान करें, बल्कि अपने परिवार और समाज के अन्य लोगों को भी वोट डालने के लिए प्रेरित करें।मनीष कोठारी और डॉ. अक्षय राज ने भी मतदाता जागरूकता के महत्व पर प्रकाश डाला।

उन्होंने छात्रों को यह संकल्प लेने के लिए प्रेरित किया कि वे अपने माता-पिता, बड़े भाई-बहनों और निकटवर्ती मतदाताओं को निडर होकर मतदान करने के लिए प्रोत्साहित करेंगे।

कार्यक्रम में उपस्थित सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने मताधिकार का उपयोग करने, परिवार और मित्रों को मतदान के लिए प्रेरित करने की शपथ ली।