मुख्य सामग्री पर जाएँ
बुधवार, 21 अक्टूबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

धर्मसभा से मिलता है संस्कारों का बल, चारित्र निर्माण और पुण्य लाभःमुनि आदित्य सागर

महापौर पारस सिंघवी का जैन समाज ने किया अभिनंदन, तीन दीक्षार्थियों की गोद भराई कर संयम मार्ग के लिए दी मंगलकामनाएं

WAf𝕏TGin✉🖨
धर्मसभा से मिलता है संस्कारों का बल, चारित्र निर्माण और पुण्य लाभःमुनि आदित्य सागर

उदयपुर। सेक्टर-14 स्थित महावीर भवन में विराजित मुनि 108 श्री आदित्यसागर जी ने धर्मसभा को संबोधित करते हुए कहा कि धर्मसभा में शामिल होने से व्यक्ति के चारित्र में वृद्धि होती है और पुण्य का संचय होता है।

साधु-संतों का मूल कर्तव्य ज्ञान में वृद्धि करना और श्रद्धालुओं की शंकाओं का समाधान करना है।

धर्मसभा व्यक्ति को सदाचार, आत्मचिंतन और आध्यात्मिक उन्नति की प्रेरणा देती है।ट्रस्ट अध्यक्ष भंवरलाल मुंडलिया ने बताया कि धर्मसभा के दौरान नवनिर्वाचित नगर निगम महापौर पारस सिंघवी का ट्रस्ट एवं जैन समाज की ओर से भव्य अभिनंदन किया गया।

इस अवसर पर महापौर सिंघवी ने कहा कि वे आज जिस मुकाम पर पहुंचे हैं, उसमें साधु-संतों के आशीर्वाद और कृपा का विशेष योगदान है। दिगंबर जैन समाज ने उन्हें इस पद तक पहुंचाने में जो सहयोग दिया है, उसके लिए वे सदैव ऋणी रहेंगे।

उन्होंने कहा कि समाज के प्रति अपने दायित्वों को वे जनसेवा और अच्छे कार्यों के माध्यम से निभाने का प्रयास करेंगे।तीन दीक्षार्थियों की गोद भराई कर दी मंगलकामनाएंट्रस्ट महामंत्री भूरीलाल जैन ने बताया कि जयपुर में दीक्षा ग्रहण करने जा रहे अतिशय भैया, रोहित भैया और विशाल भैया की गोद भराई की रस्म मुनि श्री की आरती के बाद संपन्न हुई।

इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने तीनों दीक्षार्थियों के संयम मार्ग पर अग्रसर होने की मंगलकामना की।धार्मिक कार्यक्रम में मुनि श्री के पद प्रक्षालन का पुण्यार्जन मुकेश बड़जात्या परिवार, शास्त्र भेंट का लाभ भंवरलाल मुंडलिया परिवार तथा आरती का लाभ महेंद्र कुमार हपावत परिवार को प्राप्त हुआ।

कार्यक्रम का मंच संचालन राजेश देवड़ा ने किया।23 अक्टूबर से गमेर बाग में होगा मंत्राक्ष कार्यक्रमइस अवसर पर जानकारी दी गई कि मुनि श्री के सानिध्य में 23 से 25 अक्टूबर 2026 तक गमेर बाग में मंत्राक्ष कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

कार्यक्रम के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया लगभग पूर्ण हो चुकी है।