मुख्य सामग्री पर जाएँ
गुरुवार, 24 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
National News

जम्मू तवी-काठगोदाम गरीब रथ एक्सप्रेस में स्थायी रूप से बढ़ेंगे अतिरिक्त कोच

जम्मू। रेल यात्रियों की सुविधा और आगामी त्योहारी सीजन की मांग को ध्यान में रखते हुए, उत्तर रेलवे ने जम्मू तवी से चलने वाली गरीब रथ

WAf𝕏TGin🖨

जम्मू । रेल यात्रियों की सुविधा और आगामी त्योहारी सीजन की मांग को ध्यान में रखते हुए, उत्तर रेलवे ने जम्मू तवी से चलने वाली गरीब रथ एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 12207/12208 में स्थायी रूप से कोच वृद्धि करने का एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है।

उत्तर रेलवे मुख्यालय के आदेशानुसार, ट्रेन संख्या 12207/12208 जम्मूतवी-काठगोदाम-जम्मू तवी गरीब रथ एक्सप्रेस में 2 अतिरिक्त थर्ड एसी (3 एसी) कोच स्थायी तौर पर बढ़ाए जा रहे हैं।

इस कोच वृद्धि से पहले इन ट्रेनों में केवल 11 थर्ड एसी कोच शामिल थे, जो अब बढ़कर कुल 13 कोच हो जाएंगे।जम्मू मंडल के जनसम्पर्क निरीक्षक श्री राघवेन्द सिंह बताया कि नई कोच संरचना के साथ ट्रेनों का परिचालन ट्रेन संख्या 12208 (जम्मू तवी से काठगोदाम) 13 सितंबर 2026 से प्रभावी, ट्रेन संख्या 12207 (काठगोदाम से जम्मू तवी) 15 सितंबर 2026 से प्रभावी प्रभावी होगा।इस महत्वपूर्ण निर्णय पर जानकारी देते हुए जम्मू मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक, जम्मू ने कहा ने कहा कि उत्तर रेलवे हमेशा से ही यात्रियों को सुगम, सुरक्षित और आरामदायक सफर देने के लिए प्रतिबद्ध रहा है।

आगामी त्योहारों को देखते हुए इस मार्ग पर यात्रियों की भारी भीड़ होने की संभावना थी। इस मांग को पूरा करने के लिए जम्मू तवी-काठगोदाम गरीब रथ एक्सप्रेस में दो अतिरिक्त स्थायी कोच जोड़े गए हैं।

इस कदम से न केवल वेटिंग लिस्ट कम होगी, बल्कि अधिक से अधिक यात्रियों को कंफर्म बर्थ मिल सकेगी।

जम्मू मंडल यात्रियों की सुविधा और भीड़ नियंत्रण की निगरानी कर रही है।इस स्थायी कोच वृद्धि के परिणामस्वरूप प्रत्येक फेरे में यात्रियों के लिए लगभग 144 अतिरिक्त बर्थ उपलब्ध होंगी।

इससे यात्रियों को कंफर्म टिकट मिलने की संभावना काफी बढ़ जाएगी और लंबी वेटिंग लिस्ट से राहत मिलेगी।

विशेष रूप से आगामी त्योहारों के समय उत्तराखंड की यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं और आम यात्रियों के लिए यह सेवा बेहद सुगम साबित होगी, जिससे वे कम किराए में आरामदायक और वातानुकूलित यात्रा का लाभ उठा सकेंगे।