मुख्य सामग्री पर जाएँ
रविवार, 4 अक्टूबर 2026 उदयपुर · 29°C
Kota News

नो बैग डे पर विद्यार्थियों के साथ नैत्रदान-अंगदान विषय पर कार्यशायें जारी

विद्यार्थियों ने जानी नेत्रदान कि संपूर्ण प्रक्रिया, भ्रांतियां हुई दूर

मुख्य बिंदु
  • संभाग में शाइन इंडिया फाउंडेशन द्धारा पिछले दस सालों से,वृहद स्तर पर नैत्रदान-अंगदान-देहदान की जागरूकता कार्यशालाओं का आयोजन अनवरत किया जा रहा है ।
  • संस्था के प्रयासों से आने वाली भावी पीढ़ी को विद्यालय स्तर पर ही इस तरह के सामाजिक कार्यो के लिये जागरूक किया जा रहा है, जो न सिर्फ देश के विकास में सहायक होंगे बल्कि, आत्म सम्मान और सफल नेतृत्व के साथ देश के अच्छे नागरिक बन सकेंगे ।
  • आज कोटा से 30 किलोमीटर दूर स्थित बूंदी जिले के ग्रामीण क्षेत्र सुआंसरा और जमीतपुरा के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय,में शनिवार के नो बैग डे पर कक्षा 6 से 12 तक के विद्यार्थियों को शाइन इंडिया फाउंडेशन के सदस्यों द्धारा नेत्रदान की वर्तमान समय में जरूरत, नैत्रदान की प्रक्रिया व नैत्रदान से जुड़ी भ्रान्तियों पर विस्तार से जानकारी दी गयी ।
  • इसके साथ ही कॉर्निया अंधता के कारण व निवारण पर भी विस्तार से बच्चों को समझाया गया ।
WAf𝕏TGin✉🖨
नो बैग डे पर विद्यार्थियों के साथ नैत्रदान-अंगदान विषय पर कार्यशायें जारी

संभाग में शाइन इंडिया फाउंडेशन द्धारा पिछले दस सालों से,वृहद स्तर पर नैत्रदान-अंगदान-देहदान की जागरूकता कार्यशालाओं का आयोजन अनवरत किया जा रहा है ।

संस्था के प्रयासों से आने वाली भावी पीढ़ी को विद्यालय स्तर पर ही इस तरह के सामाजिक कार्यो के लिये जागरूक किया जा रहा है, जो न सिर्फ देश के विकास में सहायक होंगे बल्कि, आत्म सम्मान और सफल नेतृत्व के साथ देश के अच्छे नागरिक बन सकेंगे ।आज कोटा से 30 किलोमीटर दूर स्थित बूंदी जिले के ग्रामीण क्षेत्र सुआंसरा और जमीतपुरा के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय,में शनिवार के नो बैग डे पर कक्षा 6 से 12 तक के विद्यार्थियों को शाइन इंडिया फाउंडेशन के सदस्यों द्धारा नेत्रदान की वर्तमान समय में जरूरत, नैत्रदान की प्रक्रिया व नैत्रदान से जुड़ी भ्रान्तियों पर विस्तार से जानकारी दी गयी ।

इसके साथ ही कॉर्निया अंधता के कारण व निवारण पर भी विस्तार से बच्चों को समझाया गया ।विद्यालयों के प्रधानाध्यापक राकेश जैन व मनोज कुमार मीणा ने संस्था के सेवा कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि,संस्था द्वारा चलाया जा रहा संभाग स्तरीय, निःस्वार्थ व अनवरत नेत्रदान अंगदान देहदान जागरूकता अभियान सही मायने में उत्तम, सर्वश्रेष्ठ व प्रेरणादायक सामाजिक सेवा कार्य है ।मुख्य वक्ता डॉ संगीता गौड़ व ट्रेनर मन्दाकिनी दाधीच ने बच्चों को दैनिक जीवन के छोटे-छोटे उदारहणों के साथ नेत्रदान के बारे में पूरी जानकारी दी, ।

मृत्यु बाद शरीर का कोई मोल नहीं है,यदि जलाने-दफ़नाने से पहले मृत देह के कोई अंग से किसी के जीवन को बेहतर किया जा सकता है तो,हर धर्म-समाज-वर्ग के लोगों को इस नेक कार्य में आगे बढ़कर सहयोग करना चाहिये।विधालय के शिक्षक ओम प्रकाश गोयल ने मौके पर ही अपना नेत्रदान का संकल्प पत्र भरते हुए कहा कि,देश को अच्छे नागरिक देने के लिये उत्तम शिक्षा के साथ साथ ,समय समय पर इस तरह के सामाजिक कार्यों की कार्यशाला से बच्चों में न सिर्फ समाज,देश के प्रति दायित्व बढ़ता है,बल्कि उनमें नई ऊर्जा व आत्मविश्वास का संचार करता है ।कार्यशाला के अंत में विद्यार्थियों के लिये, संस्था सदस्यों ने सम्बंधित विषय पर प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम का आयोजन किया,सवालों का सही ज़वाब देने वाले बच्चों को संस्था की ओर से शाइन मेडल पहना कर पुरुस्कृत किया गया ।

इस कार्यशाला को सफल बनाने में दोनों विद्यालय के शिक्षक मोनिका लोधा, वंदना शर्मा ,उत्कर्ष गुप्ता,ममता सुवालका,छगन लाल मीणा,रजिया खातून,सलाम खान,मुकेश नागर का काफी सहयोग रहा ।