मुख्य सामग्री पर जाएँ
शनिवार, 26 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
MPUAT-NEWS

एमपीयूएटी के संघटक महाविद्यालय में पांच दिवसीय आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण संपन्न

उदयपुर। महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (एमपीयूएटी) के एक संघटक महाविद्यालय में आयोजित पांच दिवसीय आपदा प्रबंधन

WAf𝕏TGin✉🖨
एमपीयूएटी के संघटक महाविद्यालय में पांच दिवसीय आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण संपन्न

उदयपुर । महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (एमपीयूएटी) के एक संघटक महाविद्यालय में आयोजित पांच दिवसीय आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यक्रम का आज समापन हुआ। एमपीयूएटी के छात्र कल्याण अधिकारी डॉ. विक्रमादित्य  दवे के अनुसार, कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी एंड इंजीनियरिंग (सीटीएई) के राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) एवं एनर्जी क्लब से जुड़े लगभग 120 विद्यार्थियों ने इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लिया। विद्यार्थियों को सड़क दुर्घटना, पानी में डूबने तथा अन्य आपातकालीन परिस्थितियों के दौरान बचाव एवं राहत कार्य करने की व्यावहारिक जानकारी और प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रशिक्षण राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की 6वीं बटालियन के निरीक्षक देवेंद्र यादव एवं उनकी टीम द्वारा प्रदान किया गया। एनडीआरएफ के जवानों ने विभिन्न आपदाओं के दौरान किए जाने वाले बचाव कार्यों का व्यावहारिक प्रदर्शन किया तथा विद्यार्थियों को विभिन्न अभ्यासों में सक्रिय रूप से शामिल कर उन्हें आपदा प्रबंधन एवं बचाव कार्यों का प्रत्यक्ष अनुभव प्रदान किया।

 

डॉ.  दवे ने विद्यार्थियों को महत्वपूर्ण व्यावहारिक प्रशिक्षण एवं मार्गदर्शन प्रदान करने के लिए एनडीआरएफ टीम का हृदय से आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के समापन अवसर पर सीटीएई के एनएसएस एवं एनर्जी क्लब के विद्यार्थियों ने ‘विकसित भारत क्विज’ में भाग लिया तथा प्रशिक्षण के संबंध में अपना फीडबैक भारत पोर्टल के माध्यम से प्रस्तुत किया।

 

कार्यक्रम के अंत में एनएसएस अधिकारी एर. विवेक मीणा ने धन्यवाद ज्ञापित करते हुए सभी प्रतिभागियों, प्रशिक्षकों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।