मुख्य सामग्री पर जाएँ
सोमवार, 12 अक्टूबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

राजकीय विद्यालय अम्बाफला में बाल मेला बुधवार को

उदयपुर। राजकीय विद्यालय अम्बाफला में आगामी 14 अक्टूबर बुधवार को आयोजित होने वाले बाल मेले को लेकर विद्यालय में तैयारियाँ बड़े उत्साह और

WAf𝕏TGin✉🖨
राजकीय विद्यालय अम्बाफला में बाल मेला बुधवार को

उदयपुर। राजकीय विद्यालय अम्बाफला में आगामी 14 अक्टूबर बुधवार को आयोजित होने वाले बाल मेले को लेकर विद्यालय में तैयारियाँ बड़े उत्साह और उमंग के साथ की जा रही हैं।

मेले को लेकर विद्यार्थियों में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है।विद्यालय की प्री-प्राइमरी शिक्षिका रेखा शर्मा बच्चों के साथ मिलकर बाल मेले की तैयारियों में जुटी हुई हैं।

उनके मार्गदर्शन में बच्चों के लिए विभिन्न रचनात्मक एवं मनोरंजक गतिविधियों की तैयारियाँ की जा रही हैं। बाल मेले का उद्देश्य बच्चों की प्रतिभा को निखारना, उनमें आत्मविश्वास बढ़ाना तथा खेल-खेल में सीखने के अवसर प्रदान करना है।

मेले के माध्यम से बच्चों को अपनी रचनात्मकता प्रदर्शित करने, नई चीजें सीखने तथा सामूहिक गतिविधियों में भाग लेने का अवसर मिलेगा।

शिक्षिका रेखा शर्मा बच्चों को उत्साहपूर्वक तैयारियों में शामिल कर रही हैं, जिससे उनमें सहयोग, सहभागिता एवं सीखने की भावना विकसित हो रही है।