मुख्य सामग्री पर जाएँ
शनिवार, 10 अक्टूबर 2026 उदयपुर · 29°C
Jaislmer news

विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर राजकीय जिला आयुर्वेद

चिकित्सालय द्वारा विशेष जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन

मुख्य बिंदु
  • भारत सरकार, आयुष मंत्रालय एवं आयुर्वेद विभाग के संयुक्त तत्वाधान में आज ’विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस’ के अवसर पर ’राजकीय जिला आयुर्वेद चिकित्सालय, गांधी कॉलोनी, जैसलमेर’ में आज एक दिवसीय मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।
  • इस वर्ष की थीम "Lived experiences heard: real voices, real change" है ।
  • चिकित्सालय की प्रभारी अधिकारी डॉ.
  • चम्पा सोलंकी ¼PAMO) शिविर में आदर्श विद्या मन्दिर स्कूल की किशोरी बालिकाओ का स्वास्थ्य परीक्षण कर मानसिक स्वास्थ्य एवं तनाव, चिंता, परीक्षा का डर एवं अनिद्रा से बचाव के लिए परामर्श दिया गया।
  • शिविर के अवसर पर योग प्रशिक्षक रवि प्रकाश द्वारा योग, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास करवाया गया तथा आयुर्वेद में वर्णित मेध्य रसायन, शिरोधारा, नस्य एवं तनाव प्रबंधन चिकित्सा के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
  • इसके साथ ही सभी बालिकाओं को मेधा वर्धक आयुर्वेदिक औषधियों एवं फल का वितरण भी किया गया।
WAf𝕏TGin✉🖨
विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर राजकीय जिला आयुर्वेद

जैसलमेर । भारत सरकार, आयुष मंत्रालय एवं आयुर्वेद विभाग के संयुक्त तत्वाधान में आज ’विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस’ के अवसर पर ’राजकीय जिला आयुर्वेद चिकित्सालय, गांधी कॉलोनी, जैसलमेर’ में आज एक दिवसीय मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस वर्ष की थीम "Lived experiences heard: real voices, real change" है ।

चिकित्सालय की प्रभारी अधिकारी डॉ. चम्पा सोलंकी ¼PAMO) शिविर में आदर्श विद्या मन्दिर स्कूल की किशोरी बालिकाओ का स्वास्थ्य परीक्षण कर मानसिक स्वास्थ्य एवं तनाव, चिंता, परीक्षा का डर एवं अनिद्रा से बचाव के लिए परामर्श दिया गया।

शिविर के अवसर पर योग प्रशिक्षक रवि प्रकाश द्वारा योग, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास करवाया गया तथा आयुर्वेद में वर्णित मेध्य रसायन, शिरोधारा, नस्य एवं तनाव प्रबंधन चिकित्सा के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इसके साथ ही सभी बालिकाओं को मेधा वर्धक आयुर्वेदिक औषधियों एवं फल का वितरण भी किया गया।

कार्यक्रम में चिकित्सालय की प्रभारी डॉ. चम्पा सोलंकी द्वारा बालिकाओ का स्वास्थ्य परीक्षण कर ,अपने उद्बोधन में कहा कि ष्आज के समय में शारीरिक स्वास्थ्य के साथ मानसिक स्वास्थ्य का स्वस्थ रहना भी उतना ही आवश्यक है। आयुर्वेद, योग और ध्यान के माध्यम से हम मन को शांत, एकाग्र और सकारात्मक बना सकते हैं। बच्चों में मोबाइल की लत और तनाव को कम करने के लिए अभिभावकों को भी जागरूक होना होगा।

इस अवसर पर चिकित्सालय का समस्त स्टाफ में डॉ घनश्याम, मुकेश ,नर्सिंग स्टाफ सरोज, नितेश सूरज देवी तथा गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।