मुख्य सामग्री पर जाएँ
बुधवार, 23 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

अंतरराष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस में डॉ. एल.एस. झाला करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व

दक्षिण राजस्थान में नेत्र चिकित्सा के नवीन शोध और तकनीकों पर रखेंगे विचार

मुख्य बिंदु
  • अलख नयन मंदिर के मेडिकल डायरेक्टर डॉ.
  • झाला लंदन में 11 से 14 सितंबर तक आयोजित यूरोपियन सोसायटी ऑफ कैटरेक्ट एंड रिफ्रेक्टिव सर्जरी इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस में भाग लेंगे।
  • निदेशक लक्ष्मी झाला ने बताया कि डॉ.
  • झाला सम्मेलन के दौरान दक्षिण राजस्थान में अंधता निवारण के लिए किए जा रहे कार्यों, ऑपरेशन की आधुनिक तकनीकों, नवीन विकास तथा अनुसंधान पर आधारित शोधपत्र का वाचन करेंगे।
  • झाला ने बताया कि इस अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में दुनिया के करीब 8 से 10 हजार नेत्र चिकित्सक हिस्सा लेंगे।
  • सम्मेलन में मोतियाबिंद के ऑपरेशन में उपयोग होने वाली अत्याधुनिक मशीनों और नेत्र रोगों से जुड़ी जटिलताओं के समाधान के लिए किए जा रहे नवीन अनुसंधानों पर भी विशेषज्ञ चर्चा करेंगे।
WAf𝕏TGin🖨
अंतरराष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस में डॉ. एल.एस. झाला करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व

उदयपुर। अलख नयन मंदिर के मेडिकल डायरेक्टर डॉ. एल.एस. झाला लंदन में 11 से 14 सितंबर तक आयोजित यूरोपियन सोसायटी ऑफ कैटरेक्ट एंड रिफ्रेक्टिव सर्जरी इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस में भाग लेंगे।निदेशक लक्ष्मी झाला ने बताया कि डॉ. झाला सम्मेलन के दौरान दक्षिण राजस्थान में अंधता निवारण के लिए किए जा रहे कार्यों, ऑपरेशन की आधुनिक तकनीकों, नवीन विकास तथा अनुसंधान पर आधारित शोधपत्र का वाचन करेंगे।डॉ. झाला ने बताया कि इस अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में दुनिया के करीब 8 से 10 हजार नेत्र चिकित्सक हिस्सा लेंगे।

सम्मेलन में मोतियाबिंद के ऑपरेशन में उपयोग होने वाली अत्याधुनिक मशीनों और नेत्र रोगों से जुड़ी जटिलताओं के समाधान के लिए किए जा रहे नवीन अनुसंधानों पर भी विशेषज्ञ चर्चा करेंगे।