मुख्य सामग्री पर जाएँ
सोमवार, 28 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

स्वाधीनता दिवस पर उदयपुर की पर्वतारोही मनस्वी अग्रवाल बीकानेर में राज्य स्तर पर सम्मानित

उदयपुर। स्वाधीनता दिवस के अवसर पर उदयपुर की युवा पर्वतारोही मनस्वी अग्रवाल को बीकानेर में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री

WAf𝕏TGin✉🖨
स्वाधीनता दिवस पर उदयपुर की पर्वतारोही मनस्वी अग्रवाल बीकानेर में राज्य स्तर पर सम्मानित

उदयपुर। स्वाधीनता दिवस के अवसर पर उदयपुर की युवा पर्वतारोही मनस्वी अग्रवाल को बीकानेर में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

देश और प्रदेश का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन करने वाली मनस्वी को उनकी साहसिक उपलब्धियों, पर्वतारोहण के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रदर्शन और युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बनने के लिए यह सम्मान प्रदान किया गया।

इससे पूर्व बीकानेर स्थित राजुवास विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित राज्यपाल के एट-होम कार्यक्रम में भी मनस्वी ने सहभागिता की।बीकानेर में आयोजित स्वाधीनता दिवस के राज्य स्तरीय समारोह में मनस्वी को सम्मानित किए जाने से उदयपुर सहित पूरे राजस्थान में खुशी की लहर है।

मनस्वी ने विपरीत परिस्थितियों और कठिन चुनौतियों का सामना करते हुए दुनिया की दुर्गम पर्वत चोटियों पर तिरंगा फहराकर राजस्थान की बेटियों की क्षमता और साहस का परिचय दिया है।मनस्वी अग्रवाल ने पर्वतारोहण के क्षेत्र में लगातार उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं।

उन्होंने अंटार्कटिका की विन्सन मैसिफ चोटी पर सफलतापूर्वक आरोहण कर राजस्थान का नाम रोशन किया। इसके बाद उन्होंने दुनिया की प्रमुख ऊंची पर्वत चोटियों में शामिल अकोंकागुआ पर भी सफल आरोहण किया।

वर्ष 2026 में मनस्वी ने दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट पर भी तिरंगा फहराकर अपने अभियान को ऐतिहासिक उपलब्धि में बदल दिया।

सम्मान मिलने के बाद मनस्वी ने कहा कि देश के स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राजस्थान की धरती पर उन्हें राज्य स्तर पर सम्मान मिला, तो यह क्षण उनके लिए अत्यंत भावुक और यादगार रहा।

उन्होंने कहा कि पर्वतारोहण में मिली प्रत्येक सफलता के पीछे परिवार, मार्गदर्शकों, सहयोगियों और शुभचिंतकों का विश्वास और आशीर्वाद रहा है।