मुख्य सामग्री पर जाएँ
शुक्रवार, 25 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
MPUAT-NEWS

एमपीयूएटी में स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर विविध कार्यक्रम आयोजित

उदयपुर। महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (एमपीयूएटी), उदयपुर में स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर विभिन्न जागरूकता एवं

WAf𝕏TGin✉🖨
एमपीयूएटी में स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर विविध कार्यक्रम आयोजित

उदयपुर। महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (एमपीयूएटी), उदयपुर में स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर विभिन्न जागरूकता एवं राष्ट्रभक्ति कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

इनडोर स्टेडियम में ‘विभाजन विभीषिका स्मृति प्रदर्शनी’ का आयोजन किया गया, जिसमें देश के विभाजन से जुड़ी ऐतिहासिक घटनाओं एवं उसके प्रभावों को प्रदर्शित किया गया।

इस अवसर पर ‘हर घर तिरंगा, घर-घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत जागरूकता रैली भी आयोजित की गई। रैली में विश्वविद्यालय के एनएसएस एवं एनसीसी के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और राष्ट्रभक्ति एवं एकता का संदेश दिया।

80वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में विश्वविद्यालय परिसर में 80 फलदार पौधों का रोपण भी किया गया।

कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के कुलगुरु श्री प्रताप सिंह जी ने एनएसएस एवं एनसीसी के छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए पौधारोपण के महत्व एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।

कुलगुरु महोदय ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने जन्मदिन पर कम से कम एक पौधा लगाने की परंपरा विकसित करनी चाहिए तथा विश्वविद्यालय में अध्ययनरत रहते हुए लगाए गए पौधों के संरक्षण की जिम्मेदारी भी निभानी चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों से पर्यावरण संरक्षण को अपने जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम की शुरुआत कुलगुरु महोदय के एनएसएस क्लैपिंग के साथ स्वागत से हुई। कार्यक्रम के अंत में छात्र कल्याण अधिकारी डॉ. विक्रमादित्य दवे ने धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कुलगुरु महोदय, एनएसएस एवं एनसीसी के अधिकारियों, पदाधिकारियों तथा सभी छात्र-छात्राओं का कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में एनएसएस एवं एनसीसी के पदाधिकारियों, स्वयंसेवकों तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।