उदयपुर। राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजना ‘‘प्रतिभा‘‘ कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन और सफल संचालन हेतु मंगलवार को नगर निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई।जिला खेल अधिकारी डॉ. महेश पालीवाल ने बताया कि प्रतिभा कार्यक्रम के तहत 8 से 14 वर्ष की आयु के बालक एवं बालिकाओं की खेल प्रतिभाओं को तराशने के लिए कुल 6 प्रकार के शारीरिक परीक्षण किए जाएंगे।
परीक्षण मुख्य 30 मीटर फ्लाइंग स्टार्ट, स्टैंडिंग ब्रॉड जम्प, फारवर्ड बैंड टेस्ट (बेंड), स्टैंडिंग वर्टिकल जम्प, 6×10 मीटर शटल रन, ऊंचाई एवं वजन में करवाया जाएगा।
इस कार्यक्रम की विस्तृत कार्य योजना मुख्य शिक्षा अधिकारी द्वारा जारी की जाएगी। प्रत्येक ब्लॉक स्तर पर 2 शारीरिक शिक्षकों को नियुक्त किया जाएगा, जो डेटा संग्रहण कर उपलब्ध कराएंगे।
पीईओ स्तर पर निर्देश ब्लॉक शिक्षा अधिकारी द्वारा मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी के माध्यम से प्रत्येक पीईओ को इस कार्य हेतु निर्देशित करवाया जाएगा।
बालक एवं बालिकाओं की अलग-अलग एक्सेल शीट भरकर उनके परिणाम तैयार किए जाने के निर्देश दिए गए हैं।
साथ ही, इससे संबंधित वीडियो क्लिप भी संबंधित ग्रुप में साझा की जाएगी।आयुक्त अभिषेक खन्ना ने जिला शिक्षा अधिकारी को निर्धारित समय-सीमा के भीतर इस महत्वपूर्ण कार्य पूर्ण करने के लिए निर्देशित किया।
बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी, मुख्यालय प्रारम्भिक दूर्गेश कुमार मेनारिया, अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी शारीरिक शिक्षा मुख्यालय माध्यमिक लक्ष्मण दास वैणव आदि मौजूद रहे।
