जयपुर/उदयपुर । राजस्थान विधान सभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर उदयपुर प्रवास के दौरान शनिवार को शहर के विभिन्न माता मंदिरों में दर्शन-पूजन कर माँ जगदम्बा का आशीर्वाद प्राप्त किया।देवनानी ने आवरी माता,मेलड़ी माता,अम्बा माता, बेदला माता, घाटे वाली माता, कालका माता, हस्ती माता, करणी माता, हाथी पोल स्थित काली माता एवं नव माता मंदिर में विधिवत दर्शन-पूजन किया तथा माँ के चरणों में श्रद्धा अर्पित की।विधानसभाध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने माँ जगदम्बा से समस्त प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य एवं खुशहाली की मंगलकामना की।
उन्होंने प्रार्थना की कि माँ का आशीर्वाद सभी प्रदेशवासियों पर सदैव बना रहे तथा देश प्रदेश निरंतर प्रगति और समृद्धि के पथ पर अग्रसर हो।
