मुख्य सामग्री पर जाएँ
बुधवार, 30 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

हलवाई समाज की एकजुटता पर जोर, जनवरी में होगा भव्य फूड फेस्टिवल

हलवाई नगर की स्थापना की मांग को हर स्तर पर उठाने का लिया संकल्प

मुख्य बिंदु
  • हलवाई कल्याण समिति, उदयपुर (राजस्थान) की ओर से जिला स्तरीय देहात एवं शहरी कार्यकारिणी विस्तार तथा स्नेह मिलन समारोह का आयोजन ऑर्बिट गार्डन में किया गया।
  • समारोह में जिलेभर से समिति के पदाधिकारियों, सदस्यों एवं हलवाई समाज के गणमान्य लोगों ने भाग लिया।
  • प्रदेश अध्यक्ष हरीश भट्ट ने कहा कि संगठन की मजबूती और समाज की एकता के लिए सभी सदस्यों को मिलकर कार्य करना होगा।
  • उन्होंने बताया कि जनवरी माह में वृहद स्तर पर फूड फेस्टिवल आयोजित किया जाएगा।
  • साथ ही उन्होंने उदयपुर में हलवाई समाज के लिए हलवाई नगर की स्थापना की मांग को हर स्तर पर उठाने की बात कही।
  • विशिष्ट अतिथि बीसीआई संस्थापक मुकेश माधवानी ने कहा कि संगठन में एकता होने पर किसी भी कार्य को सफलतापूर्वक पूरा किया जा सकता है।
WAf𝕏TGin✉🖨
हलवाई समाज की एकजुटता पर जोर, जनवरी में होगा भव्य फूड फेस्टिवल

उदयपुर। हलवाई कल्याण समिति, उदयपुर (राजस्थान) की ओर से जिला स्तरीय देहात एवं शहरी कार्यकारिणी विस्तार तथा स्नेह मिलन समारोह का आयोजन ऑर्बिट गार्डन में किया गया।

समारोह में जिलेभर से समिति के पदाधिकारियों, सदस्यों एवं हलवाई समाज के गणमान्य लोगों ने भाग लिया।प्रदेश अध्यक्ष हरीश भट्ट ने कहा कि संगठन की मजबूती और समाज की एकता के लिए सभी सदस्यों को मिलकर कार्य करना होगा।

उन्होंने बताया कि जनवरी माह में वृहद स्तर पर फूड फेस्टिवल आयोजित किया जाएगा।

साथ ही उन्होंने उदयपुर में हलवाई समाज के लिए हलवाई नगर की स्थापना की मांग को हर स्तर पर उठाने की बात कही।विशिष्ट अतिथि बीसीआई संस्थापक मुकेश माधवानी ने कहा कि संगठन में एकता होने पर किसी भी कार्य को सफलतापूर्वक पूरा किया जा सकता है।

समारोह को राजू सरूपरिया, देवीसिंह, जे.पी. बंसल, नवनिर्वाचित क्षेत्रीय पार्षद लोकेश, प्रेम लोहार एवं धर्मेंद्र चित्तौड़ा ने भी संबोधित किया।इस दौरान नवनियुक्त एवं सक्रिय पदाधिकारियों का सम्मान किया गया।

वक्ताओं ने समाज के उत्थान, आपसी सहयोग और कल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने पर जोर दिया। साथ ही अधिकृत सदस्यता से वंचित समाजबंधुओं से समिति की विधिवत रजिस्टर्ड सदस्यता लेकर संगठन को मजबूत बनाने की अपील की गई।

कार्यक्रम का संचालन सी.पी. जोशी ने किया।