मुख्य सामग्री पर जाएँ
गुरुवार, 1 अक्टूबर 2026 उदयपुर · 29°C
Jaislmer news

मंगला पशु बीमा योजना बनी पशुपालक परिवार के लिए सुरक्षा कवच

मोहनगढ निवासी पशुपालक श्रीमती मीमा सांवरा पत्नीहाफिजजुल्ला खान को मिला 10 पशुओं का सुरक्षा कवच

WAf𝕏TGin✉🖨
मंगला पशु बीमा योजना बनी पशुपालक परिवार के लिए सुरक्षा कवच

                  जैसलमेर । राज्य सरकार की ओर से संचालित मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना ग्रामीण पशुपालकों के लिए बहुत ही लाभदायी सिद्व हो रहा है। जिले में चल रहे विकसित भारत जन सेवा शिविरों में मंगला पशु बीमा योजना से पशु पालकों को पशु बीमा पॉलिसी प्रमाण पत्र प्रदान किये जा रहे है।

                 ग्राम पंचायत मोहनगढ में अटल सेवा केन्द्र शिविर में आयोजित इसका नजारा देखने को मिला। जहां पर शिविर प्रभारी ने जरूरतमंद पशुपालक परिवार को योजना का लाभ प्रदान कर भविष्य की चिंताओं से राहत दिलाई गई।

       यह शिविर मोहनगढ निवासी पशुपालक श्रीमति मीमा संावरा पत्नी हाफिजजुल्ला खान के परिवार के लिए सुरक्षा कवच लेकर आया। पशुपालन विभाग के अधिकारी ने शिविर में पशु बीमा पॉलिसी के महत्व के बारे में जानकारी दी तो श्रीमती मीमा सांवरा ने उसके 10 पशुओं के लिए पशु बीमा करने के संबंध में प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया। इसके आधार पर लाभार्थी मीमा सांवरा को प्रति मादा भेड के लिए 4 हजार रूपये प्रति पशु के हिसाब से एक वर्ष के लिए बीमा पॉलिसी प्रदान की गई। जैसे ही मीमा सांवरा को पॉलिसी का सुरक्षा कवच मिला तो उसके चेहरे की चिंता की रेखाएं मिट गई।

              श्रीमती मीमा सांवरा ने कहा कि पूर्व में पशुओं का बीमा नहीं होने के कारण किसी दुर्घटना, बीमारी से पशुधन के मरने से उसके परिवार में आर्थिक संकट खडा हो जाता लेकिन बीमा सुरक्षा कवच मिलने के बाद वह निश्चित हो गई अब पशु धन की दुर्घटना में मृत्यु होने पर वह अब इस पॉलिसी की धन राशि के माध्यम से नया पशु धन खरीद सकेगी एवं अपने परिवार की आजीविका सुरक्षित कर सकेगी।

             लाभार्थी मीमा संावरा ने कहा कि संवेदनशील सरकार द्वारा संचालित ये विकसित भारत जन सेवा शिविर हजारों पशु पालकों के लिए बहुत ही लाभदायी एंव सुरक्षा का कवच साबित हो रहे है। उसने इस योजना के लिए मुख्यमंत्री के साथ ही पशुपालन विभाग  के प्रति आभार जताया।