मुख्य सामग्री पर जाएँ
मंगलवार, 29 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

आबकारी आयुक्त नमित मेहता निर्देशन में अवैध मदिरा पर बड़ी कार्रवाई

सवाईमाधोपुर में अवैध मदिरा से भरा ट्रक एवं बीकानेर में 3 स्प्रिट के टेंकर सीज

मुख्य बिंदु
  • आबकारी आयुक्त नमित मेहता के नेतृत्व मंे प्रदेष मंे अवैध मदिरा निर्माण, भण्डारण, परिवहन एवं विक्रय पर रोकथाम के लिए जारी विशेष निरोधात्मक अभियान के तहत सवाईमाधोपुर एवं बीकानेर में आबकारी निरोधक दलों द्वारा 4 ट्रक सीज करते हुए अवैध मदिरा एवं स्प्रिट पर कार्रवाई की गई है।
  • सवाईमाधोपुर में अनुमानित 52 लाख रूपए की फोर सेल इन पंजाब मदिरा जब्त की गई एवं बीकानेर में 3 स्प्रिट के टेंकर सीज किए गए है।
  • उल्लेखनीय है कि आबकारी विभाग के निरोधात्मक अभियान के तहत प्रदेश में एक ही दिन में 4 ट्रक में अवैध मदिरा एवं स्प्रिट सीज की बड़ी कार्रवाई की गई है।
  • सवाईमाधोपुर ट्रक से अंगे्रजी मदिरा की खेप जब्तप्रदेश में आबकारी आयुक्त के निर्देषानुसार सवाईमाधोपुर आबकारी टीम द्वारा मुखबिर की विश्वसनीय सूचना पर कुस्तला टोल प्लाजा के समीप एक टाटा ट्रक को रोककर जांच की तो उसमें फोर सेल इन पंजाब अंग्रेजी अवैध मदिरा की बड़ी खेप बरामद हुई।
WAf𝕏TGin✉🖨
आबकारी आयुक्त नमित मेहता निर्देशन में अवैध मदिरा पर बड़ी कार्रवाई

उदयपुर। आबकारी आयुक्त नमित मेहता के नेतृत्व मंे प्रदेष मंे अवैध मदिरा निर्माण, भण्डारण, परिवहन एवं विक्रय पर रोकथाम के लिए जारी विशेष निरोधात्मक अभियान के तहत सवाईमाधोपुर एवं बीकानेर में आबकारी निरोधक दलों द्वारा 4 ट्रक सीज करते हुए अवैध मदिरा एवं स्प्रिट पर कार्रवाई की गई है।

सवाईमाधोपुर में अनुमानित 52 लाख रूपए की फोर सेल इन पंजाब मदिरा जब्त की गई एवं बीकानेर में 3 स्प्रिट के टेंकर सीज किए गए है।

उल्लेखनीय है कि आबकारी विभाग के निरोधात्मक अभियान के तहत प्रदेश में एक ही दिन में 4 ट्रक में अवैध मदिरा एवं स्प्रिट सीज की बड़ी कार्रवाई की गई है।

सवाईमाधोपुर ट्रक से अंगे्रजी मदिरा की खेप जब्तप्रदेश में आबकारी आयुक्त के निर्देषानुसार सवाईमाधोपुर आबकारी टीम द्वारा मुखबिर की विश्वसनीय सूचना पर कुस्तला टोल प्लाजा के समीप एक टाटा ट्रक को रोककर जांच की तो उसमें फोर सेल इन पंजाब अंग्रेजी अवैध मदिरा की बड़ी खेप बरामद हुई।

राॅयल स्टेग एवं राॅयल चेलेंज अंग्रेजी मदिरा की 599 पेटियों में अनुमानित 52 लाख रूपए की मदिरा जब्त की गई। ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।

आबकारी एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जा रहा है।

डीईओ हरीष रोलन के सुपरिविजन में हुई उक्त कार्रवाई में आबकारी निरीक्षक बाड़मेर भंवर एवं एईओ जयपुर प्रदीप बिष्नोई द्वारा विष्वसनीय सूचना प्रदान की गई।बीकानेर में 3 स्प्रिट टेंकर सीजबीकानेर के आबकारी थाना क्षेत्र लूणकरणसर में पीओ भगाराम व ईपीएफ टीम द्वारा 3 स्प्रिट से भरे टेंकर जब्त किए है।

उपायुक्त निरोधक दल पोमाराम रोहिण के अनुसार स्प्रिट के टंेकर तरणतारन पंजाब से सिद्धपुर गुजरात जा रहे थे। इन स्प्रिट टेकर्स को रोककर अवैध तरीके से स्प्रिट निकालकर ड्रमों में भरा जा रहा था।

मौके से टैंकर चालकों को गिरफ्तार कर अग्रिम अनुसंधान किया जा रहा है।

उल्लेखनीय है कि जब्त तीनों स्प्रिट टेकर्स में एक लाख 20 हजार लीटर स्प्रिट सीज किया है जिसकी लागत 15 लाख रूपए है जिससे अवैध तरीके से अनुमानित 60 लाख रूपए की मदिरा बनाकर संभवतया आगामी पंचायत चुनावों में ग्रामीण क्षेत्रों खपाने की तैयारी थी।

इस प्रकार अवैध मदिरा निर्माण से प्रदेश में आबकारी विभाग को भी बड़ी राजस्व हानि भी होनी थी।इसी क्रम में प्रदेश में अन्य जिलों में भी अवैध मदिरा पर कार्रवाई जारी है।

हनुमानगढ़ एवं संगरिया थाना द्वारा संयुक्त दबिश कार्रवाई में 4 हजार लीटर वाॅश सहित 5 कच्ची भट्टियां नष्ट करते हुए 65 लीटर हथकड़ मदिरा भी जब्त की गई।

आबूरोड़ ईपीएफ टीम द्वारा मदिरा भट्टी नष्ट करते हुए अवैध हथकड़ शराब जब्त की।

जोधपुर शहर, पीपाड़ एवं फलौदी क्षेत्र में दबिष कार्रवाई के तहत 109 बोतल बीयर, 108 पव्वे देषी शराब एवं 25 पव्वे आईएमएफएल बरामद कर एक दुपहिया वाहन जब्त किया गया।एक करोड़ रूपए से अधिक की अंग्रेजी मदिरा जब्त - 449 गिरफ्तारआबकारी आयुक्त नमित मेहता के निर्देशन में विशेष निरोधात्मक अभियान के तहत 14 से 28 सितंबर 2026 तक विभिन्न कार्रवाई के तहत 1092 अभियोग दर्ज किए गए है।

प्रदेश में देशी मदिरा 8 लाख 50 हजार 882 रूपए लागत की 3107 लीटर, भारत निर्मित विदेषी मदिरा एक करोड़ 5 लाख एक हजार 560 रूपए की 10568 लीटर, बीयर 3 लाख 20 हजार 477 रूपए की 1477 लीटर, हथकड़ शराब 7946 लीटर एवं स्प्रिट 350 लीटर जब्त किया गया है।

इसी क्रम में वाॅश 3 लाख 67 हजार 786 लीटर नष्ट किया गया।

प्रदेश में अभियान के तहत एक बड़ा वाहन, 13 चार पहिया वाहन, 23 दुपहिया वाहन सहित 37 वाहन जब्त किए है साथ ही अवैध मदिरा से संबंधित 449 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है।इसी प्रकार प्रदेश के समस्त जिलों में भी विषेष निरोधात्मक अभियान के तहत नाकाबंदी, दबिश व सघन गश्त की जा रही है।

समस्त अतिरिक्त आबकारी आयुक्त जोन, आबकारी उपायुक्त, जिला आबकारी अधिकारी, आबकारी निरीक्षक एवं आबकारी निरोधक दल द्वारा अवैध मदिरा के विरूद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत कार्यवाही की जा रही है।