मुख्य सामग्री पर जाएँ
मंगलवार, 29 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

राष्ट्रभक्ति के सुरों में गूंजा उदयपुर, गुरुकुल विद्यालय बना विजेता

वरदान विद्यालय द्वितीय और सेंट जोसेफ विद्यालय तृतीय स्थान पर; प्रांतीय स्तर पर मेवाड़ का प्रतिनिधित्व करेगा गुरुकुल

WAf𝕏TGin✉🖨
राष्ट्रभक्ति के सुरों में गूंजा उदयपुर, गुरुकुल विद्यालय बना विजेता

उदयपुर। भारत विकास परिषद मेवाड़ के तत्वावधान में आयोजित राष्ट्रीय समूहगान प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत शानदार प्रस्तुतियां देकर समां बांध दिया।

हिंदी एवं संस्कृत में प्रस्तुत देशभक्ति गीतों ने पूरे वातावरण को राष्ट्रप्रेम की भावना से सराबोर कर दिया।प्रतियोगिता में उत्कृष्ट सुर, तालमेल, अनुशासन और प्रभावशाली प्रस्तुति के आधार पर गुरुकुल उच्च माध्यमिक विद्यालय ने प्रथम स्थान प्राप्त कर विजेता का खिताब अपने नाम किया।

वरदान उच्च माध्यमिक विद्यालय, सेक्टर-14 ने द्वितीय तथा सेंट जोसेफ विद्यालय ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

प्रथम स्थान हासिल करने वाला गुरुकुल विद्यालय अब प्रांतीय स्तर पर भारत विकास परिषद मेवाड़ का प्रतिनिधित्व करेगा।प्रतियोगिता के निर्णायक के रूप में मीरा कन्या महाविद्यालय की प्रोफेसर डॉ. अंजू बेनीवाल एवं संस्कृत भारती की विदुषी डॉ. रेणु पालीवाल ने विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों का मूल्यांकन किया।

उन्होंने प्रतियोगिता की सराहना करते हुए विद्यार्थियों को गायन की बारीकियों और प्रस्तुति शैली के संबंध में महत्वपूर्ण सुझाव दिए।इस अवसर पर भारत विकास परिषद के क्षेत्रीय संपर्क प्रमुख संजीव भारद्वाज एवं अध्यक्ष डॉ. नरेंद्र सिंह सिसोदिया ने विद्यार्थियों एवं अतिथियों का अभिनंदन किया।

उन्होंने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों में राष्ट्रप्रेम, कर्तव्यनिष्ठा और सामाजिक दायित्व की भावना को मजबूत करती हैं।समापन समारोह में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सुष्मिता पालीवाल, सुनंदा भारद्वाज, सचिव एडवोकेट संजय मेहता एवं कोषाध्यक्ष महेंद्र पालीवाल ने उपरणा, स्मृति-चिह्न एवं प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।

कार्यक्रम का संचालन संस्कार प्रमुख डॉ. योगेश ज्यानी ने किया।