मुख्य सामग्री पर जाएँ
सोमवार, 28 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

राइजिंग राजस्थान में एमओयू करने वाले निवेशकों के लिए औद्योगिक/व्यावसायिक भूखण्डों के प्रत्यक्ष आवंटन/ई-नीलामी/रेंटल पॉलिसी की प्रक्रिया प्रांरभ

उदयपुर। जिले में रीको द्वारा विकसित किये गये विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों में राइजिंग राजस्थान में एमओयू करने वाले निवेशकों के लिए औद्योगिक/व्यावसायिक भूखण्डो के प्रत्यक्ष आवंटन/ई-नीलामी/रेंटल पॉलिसी की प्रक्रिया सोमवार 28

WAf𝕏TGin✉🖨

उदयपुर। जिले में रीको द्वारा विकसित किये गये विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों में राइजिंग राजस्थान में एमओयू करने वाले निवेशकों के लिए औद्योगिक/व्यावसायिक भूखण्डो के प्रत्यक्ष आवंटन/ई-नीलामी/रेंटल पॉलिसी की प्रक्रिया सोमवार 28 सितम्बर से प्रांरभ की जा चुकी है।

इसके अन्तर्गत औद्योगिक भूखण्डों के आरक्षित मूल्य पर चार औद्योगिक क्षे़त्रों के कुल 162 औद्योगिक भूखण्डों के प्रत्यक्ष आंवटन के चौहदवें चरण की प्रक्रिया प्रारंभ की गई है।

योजनान्तर्गत औद्योगिक क्षेत्र कलडवास (विस्तार), आमली, औद्योगिक क्षेत्र सगतपुरा (भीण्डर) व श्रीराम जानकी औद्योगिक औद्योगिक क्षेत्र, माल की टूस के औद्योगिक भूखण्ड शामिल हैं।रीको के अतिरिक्त महाप्रबन्धक अजय पण्ड्या ने बताया कि योजनान्तर्गत धरोहर राशि 28 सितम्बर प्रातः 10 बजे से 12 अक्टूबर सायं 6ः00 बजे तक जमा कराई जा सकेगी।

किसी भी भूखण्ड पर एक से अधिक आवेदन प्राप्त होने पर ई-लॉटरी 15 अक्टूबर को की जायेगी।श्री पण्ड्या ने बताया कि औद्योगिक क्षेत्र कलड़वास (विस्तार) में 2 औद्योगिक भूखण्ड, औद्योगिक क्षेत्र आमली में 60, औद्योगिक क्षेत्र सगतपुरा (भीण्डर) में 90, एवं औद्योगिक क्षेत्र श्रीराम जानकी माल की टूस में 10 औद्योगिक भूखण्डों को प्रत्यक्ष आंवटन योजना के चौहदवें चरण में रखा गया है।

उन्होंने बताया कि योजनान्तर्गत अनुसूचित जाति/जनजाति के लिये 06, महिला उद्यमियों के लिये 4, भूतपूर्व सैनिको के लिये 1, बैचमांर्क दिव्यागंजनों के लिये 3 तथा सशस्त्र बलों के शहीदो के आश्रितो के लिये 1 भूखण्ड आरक्षित है।उन्होंने बताया कि प्रत्यक्ष आवंटन योजना के चौहदवें चरण में शामिल औद्योगिक क्षेत्र श्रीराम जानकी माल की टूस तथा सगतपुरा (भीण्डर) के औद्योगिक भूखण्डों पर फ्लेक्सिबल लैण्ड लीज पॉलिसी के अन्तर्गत आवंटन दर की 60 प्रतिशत दर पर 33 वर्ष की लीज अवधि के लिये किया जायेगा, जिससे निवेशको को कम दर पर भूमि उपलब्ध हो सकेगी।राइजिंग राजस्थान में इस योजना की अन्तिम तिथि 12 अक्टूबर तक एमओयू करने वाले सभी निवेशक योजना में आवेदन करने हेतु पात्र होगे।

सफल आवेदकों को प्रस्ताव पत्र की 25 प्रतिशत राशि जमा कराने के बाद शेष 75 प्रतिशत राशि का भूगतान त्रैमासिक किश्तो में 8.50 प्रतिशत ब्याज के साथ या 120 दिनों के भीतर ब्याज रहित भुगतान की सुविधा सुविधा प्रदान की गई है।

साथ ही सफल आवेदकों द्वारा 25 प्रतिशत राशि जमा कराते ही आवंटन पत्र व भूखण्ड का कब्जा भी प्रदान कर दिया जायेगा।इसके अतिरिक्त सरल ई-नीलामी के माध्यम से भी सनवाड में 23 औद्योगिक भूखण्डों तथा भामाशाह कलडवास में 9 वाणिज्यिक भूखण्डों की ई- निलामी द्वारा आवंटन किया जाएगा।

जिसकी धरोहर राशि 28 सितम्बर प्रातः 10 बजे से 13 अक्टूबर सायं 6 बजे तक जमा कराई जा सकेगी जिसकी बिडिंग प्रक्रिया 14 अक्टूबर प्रातः 10 बजे से 16 अक्टूबर सायं 5 बजे तक रहेगी।प्लग एण्ड प्ले स्कीम के तहत आईआईडी सेन्टर कलडवास में भी 1 भूखण्ड 3500 वर्गमीटर का ई-नीलामी द्वारा रेंटल पॉलिसी के अन्तर्गत आवंटन के लिए रखा गया है।

जिसकी धरोहर राशि 28 सितम्बर प्रातः 10 बजे से 13 अक्टूबर सायं 6 बजे तक जमा कराई जा सकेगी।

जिसकी बिडिंग प्रक्रिया 14 अक्टूबर प्रातः 10 बजे से 16 अक्टूबर सायं 5 बजे तक रहेगी।भाग लेने हेतु इच्छुक आवेदकों को ऑनलाईन आवेदन करते समय प्रारम्भ भूखण्ड का 360 डिग्री फोटो व्यू एवं गुगल लोकेशन भी दिखेगा, जिससे आवेदको को भूखण्ड के आस-पास की पूरी स्थिति की जानकारी प्राप्त होने के साथ-साथ भूखण्ड के चयन करने व आवेदन करने में आसानी होगी।

इसके अलावा जिला उद्योग एवं वाणिज्य केन्द्र द्वारा राज्य सरकार की अनेक योजनाओं का लाभ भी प्राप्त किया जा सकेगा।

अधिक जानकारी व विस्तृत विवरण प्राप्त करने के लिये रीको कार्यालय मे सम्पर्क किया जा सकता है साथ ही रीको की वेबसाईट पर भी विस्तृत विवरण एवं शर्तें उपलब्ध हैं।