मुख्य सामग्री पर जाएँ
गुरुवार, 24 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

सेक्टर ऑफिसर्स को दिया प्रशिक्षण

उदयपुर। आगामी पंचायतीराज चुनावों के मद्देनजर जिला प्रशासन पूरी तरह एक्शन मोड में आ गया है। चुनाव प्रक्रियाओं को सुचारू और शांतिपूर्ण ढंग

उदयपुर। आगामी पंचायतीराज चुनावों के मद्देनजर जिला प्रशासन पूरी तरह एक्शन मोड में आ गया है।

WAf𝕏TGin🖨
सेक्टर ऑफिसर्स को दिया प्रशिक्षण

उदयपुर। आगामी पंचायतीराज चुनावों के मद्देनजर जिला प्रशासन पूरी तरह एक्शन मोड में आ गया है।

चुनाव प्रक्रियाओं को सुचारू और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां तेज कर दी गई हैं।

इसी कड़ी में जिला निर्वाचन अधिकारी गौरव अग्रवाल के निर्देशन में सेक्टर ऑफिसर्स का विशेष प्रशिक्षण गुरूवार को नगर निगम के सुखाड़िया रंगमंच सभागार में हुआ।प्रशिक्षण में चुनाव ड्यूटी में तैनात किए गए सेक्टर अधिकारियों ने भाग लिया, जिन्हें चुनाव के दौरान उनकी भूमिका और जिम्मेदारियों के बारे में विस्तार से समझाया गया।

एडीएम सिटी जितेंद्र ओझा और राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर डॉ. महामायाप्रसाद चौबीसा ने उपस्थित अधिकारियों को चुनावी दायित्वों से जुड़े कई जरूरी और कड़े निर्देश दिए।

इसमें निर्वाचन प्रक्रिया की बारीकियां, मतदान के दिन होने वाली पूरी प्रक्रिया और कानूनी नियमों की विस्तृत जानकारी दी गई। मतदान केंद्रों पर कानून व्यवस्था बनाए रखने और ईवीएम व अन्य चुनावी सामग्री के सुरक्षित प्रबंधन के गुर सिखाए गए।

साथ ही किसी भी विपरीत परिस्थिति या तकनीकी समस्या के समय सेक्टर ऑफिसर्स को तुरंत और प्रभावी निर्णय कैसे लेने हैं, इस पर भी मार्गदर्शन दिया गया।