मुख्य सामग्री पर जाएँ
सोमवार, 28 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
GMCH

गीतांजली हॉस्पिटल में विश्व हृदय दिवस पर वरिष्ठ नागरिकों को मिला स्वस्थ हृदय का संदेश

100 से अधिक वरिष्ठ नागरिक हुए शामिल, विशेषज्ञों ने पैनल डिस्कशन में दिए स्वास्थ्य संबंधी सुझाव

WAf𝕏TGin✉🖨
गीतांजली हॉस्पिटल में विश्व हृदय दिवस पर वरिष्ठ नागरिकों को मिला स्वस्थ हृदय का संदेश

उदयपुर। गीतांजली हॉस्पिटल, उदयपुर एवं महाराणा प्रताप वरिष्ठ नागरिक संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में विश्व हृदय दिवस के अवसर पर वरिष्ठ नागरिकों के लिए हृदय स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में शहर के 100 से अधिक वरिष्ठ नागरिकों ने सहभागिता की। कार्यक्रम की थीम “यूज़ हार्ट फॉर एवरी हार्ट” रही।

कार्यक्रम में हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. रमेश पटेल, डॉ. दिलीप जैन, डॉ. गौरव के. मित्तल, डॉ. रोहिन के. सैनी एवं हृदय सर्जरी विभाग से डॉ. संजय गांधी ने सहभागिता की। वहीं महाराणा प्रताप वरिष्ठ नागरिक संस्थान से महासचिव भंवर सेठ, अध्यक्ष चोसर लाल कच्छावा एवं सचिव वरदान मेहता उपस्थित रहे।

पैनल डिस्कशन के दौरान विशेषज्ञ चिकित्सकों ने वरिष्ठ नागरिकों को हृदय रोगों के कारण, बचाव, नियमित स्वास्थ्य जांच, संतुलित आहार, शारीरिक सक्रियता, धूम्रपान से दूरी एवं तनाव प्रबंधन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी दी। वरिष्ठ नागरिकों ने भी चिकित्सकों से हृदय स्वास्थ्य से जुड़े सवाल पूछे, जिनका विशेषज्ञों ने सरल एवं उपयोगी तरीके से समाधान किया।

हेड मार्केटिंग कल्पेश चंद रजबार ने कहा कि गीतांजली हॉस्पिटल द्वारा समय-समय पर इस प्रकार के स्वास्थ्य एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इन कार्यक्रमों का उद्देश्य आमजन एवं वरिष्ठ नागरिकों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना तथा समय पर जांच एवं स्वस्थ जीवनशैली के लिए प्रेरित करना है।

कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों के लिए लंच की व्यवस्था की गई। वरिष्ठ नागरिकों की उत्साहपूर्ण सहभागिता के साथ कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।