मुख्य सामग्री पर जाएँ
शुक्रवार, 25 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
GMCH

उदयपुर सर्जिकल सोसाइटी के अध्यक्ष बने डॉ. संजीव अग्रवाल, डॉ. अजय चौहान सचिव निर्वाचित

उदयपुर। उदयपुर सर्जिकल सोसाइटी की आगामी दो वर्षों की कार्यकारिणी के लिए चुनाव संपन्न हुए। चुनाव में शहर के वरिष्ठ सर्जनों ने भाग लिया। इसमें गीतांजलि मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के सर्जरी विभाग के वरिष्ठ सर्जन डॉ.

मुख्य बिंदु
  • उदयपुर सर्जिकल सोसाइटी की आगामी दो वर्षों की कार्यकारिणी के लिए चुनाव संपन्न हुए।
  • चुनाव में शहर के वरिष्ठ सर्जनों ने भाग लिया।
  • इसमें गीतांजलि मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के सर्जरी विभाग के वरिष्ठ सर्जन डॉ.
WAf𝕏TGin✉🖨
उदयपुर सर्जिकल सोसाइटी के अध्यक्ष बने डॉ. संजीव अग्रवाल, डॉ. अजय चौहान सचिव निर्वाचित
1 / 2

उदयपुर। उदयपुर सर्जिकल सोसाइटी की आगामी दो वर्षों की कार्यकारिणी के लिए चुनाव संपन्न हुए। चुनाव में शहर के वरिष्ठ सर्जनों ने भाग लिया। इसमें गीतांजलि मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के सर्जरी विभाग के वरिष्ठ सर्जन डॉ. संजीव अग्रवाल को अध्यक्ष पद पर निर्वाचित किया गया, जबकि डॉ. अजय चौहान को सचिव पद की जिम्मेदारी सौंपी गई।

नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को सर्जिकल समुदाय के सदस्यों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर उम्मीद जताई गई कि नई कार्यकारिणी के नेतृत्व में सोसाइटी सर्जिकल शिक्षा, प्रशिक्षण और शोध के क्षेत्र में नई उपलब्धियां हासिल करेगी।

उदयपुर सर्जिकल सोसाइटी शहर के सर्जनों के बीच आपसी समन्वय, अकादमिक गतिविधियों और पेशेवर विकास को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती रही है। नई कार्यकारिणी से भी चिकित्सा शिक्षा और सर्जिकल क्षेत्र में नवाचार को प्रोत्साहन मिलने की उम्मीद है।