दी विजन डिवाइन अकैडमी, देबेर कॉलोनी, प्रताप नगर स्कूल में" जलदूत–नशादूत’” अभियान" के अंतर्गत सर्वप्रथम जल आरती की गई। वरिष्ठ जल मित्र डॉक्टर पी सी जैन ने इन चयनित विद्यार्थियों को अपने लैपटॉप से जल आज और कल की स्थिति का वीडियो दिखाए। कहा कि आपका भावी जीवन और स्वास्थ्य विशेष कर जल और स्वच्छ जल पर निर्भर रहेगी जो आज की जल बचत से ही संभव है क्योंकि हम जल बना नहीं सकते केवल बचा सकते हैं। वर्षा काल ही स्वर्णिम काल है जब हम अपना भूमि जल का बैंक को बढ़ा सकते हैं।
विशेष कर सिगरेट, खैनी, गुटका पर एक भयानक वीडियो
दिखाते हुए जीवन भर सब तरह से नशे से दूर रहने का संकल्प कराया। जल दूत नशा दूत, प्रभारी शिक्षिका हंसा गर्ग ने नक्षिका सालवी, सोनाक्षी सोनी, कुलदीप शर्मा, स्वेच्छा भारती, जतिन प्रजापत, समर छिपा, दृष्टि द्विवेदी, हर्षाली, शिवम, जय सोलंकी, मिशाली, निगम सिंह, लैविश, साक्षी, वंशिका सोनी "
जलदूत नशा दूत " चयनित किए गए। स्वागत एवं धन्यवाद श्रीमती किरण सोनी
ने किया।
